{"_id":"66d75f57889df0460e0ff194","slug":"5-to-6-month-old-fetus-found-in-bushes-rewari-news-c-198-1-rew1001-208869-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: झाड़ियों में मिला 5 से 6 महीने का भ्रूण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: झाड़ियों में मिला 5 से 6 महीने का भ्रूण
Wed, 04 Sep 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। गांव मूंदड़ा में झाड़ियों में 5 से 6 महीने का भ्रूण मिला है। कुछ युवक जखला- मूंदड़ा रोड से गुजर रहे थे, तभी झाड़ियों में भ्रूण दिखाई दिया। युवकों ने यह जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को दी। पुलिस ने यहां छानबीन की। इसके बाद भ्रूण को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। कोसली थाना प्रभारी मुकेश चंद ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि जखला- मूंदड़ा रोड पर झाड़ियों में कोई भ्रूण रखकर चला गया है। पुलिस ने कोसली थाना के विभिन्न गांवों में गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है, जिससे भ्रूण को फेंककर जाने वाले का सुराग लग सके। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।