फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   5 new infected found, 36 discharged, now 73 cases active in the district

5 नए संक्रमित मिले, 36 डिस्चार्ज, जिला में अब 73 केस एक्टिव

Sat, 19 Jun 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
5 new infected found, 36 discharged, now 73 cases active in the district
रेवाड़ी। लोगों के सहयोग के कारण जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार कम हो रही है। साथ ही रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है, जो 98.38 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं शुक्रवार को जहां 5 नए संक्रमित मिले तो 36 लोग ठीक हुए। अब जिले में संक्रमण के सक्रिय मामले 73 रह गए हैं। लेकिन लोगों को यह नहीं भूलना है कि संक्रमण अभी गया नहीं है, इसलिए सावधानी अब भी जरूरी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कुल 294503 लोगों के सैंपल लिए हैं। शुक्रवार को 5 नए संक्रमित मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20156 पर पहुंच गई है। रेवाड़ी शहर से 1, बावल से 1, मीरपुर से 1, नाहड़ से 1, गुरावड़ा से 1 नागरिक संक्रमित मिला है। वहीं शुक्रवार को 36 लोगों ने कोरोना का मात दी है, जिससे अब जिले में 19829 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 254 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इधर, सीएमओ ने बताया कि जिला में ब्लैक फंगस के 32 संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 2 नागरिकों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घंटे में 1461 लोगों के सैंपल लिए हैं। वहीं 1346 सैंपलों की रिपोर्ट बाकी है।
विज्ञापन

3410 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिलेे में वैक्सीन प्रक्रिया तेज कर दी है। शुक्रवार को विभाग द्वारा 3410 डोज दी गई। जिले में अभी तक 264715 डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed