{"_id":"6505f63545fc591d040a8b39","slug":"5-new-infected-dengue-patients-found-rewari-news-c-198-1-rew1003-4595-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डेंगू के 5 नए संक्रमित मरीज मिले,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डेंगू के 5 नए संक्रमित मरीज मिले,
Sun, 17 Sep 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस सप्ताह हुई बारिश के बाद डेंगू के मामले और बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 50 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें डेंगू के पांच केस मिले हैं। अब डेंगू पॉजिटिव की संख्या 261 पर पहुंच गई है। वहीं विभाग की ओर से अभी तक कुल 3078 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अभी तक डेंगू के 16 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। हालांकि 60 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दी जा चुकी है।
डेंगू व मलेरिया के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। टीम घर व उनके आसपास भरे पानी में मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। लार्वा मिलने पर टीम ने अभी तक 4450 लोगों को नोटिस भी दिए हैं। साथ ही लोगों को भी चेताया जा रहा है कि वह घरों के बाहर और अंदर पानी जमा ना होने दें। क्योंकि डेंगू मच्छर साफ पानी में ही पनपता है।
डेंगू के लक्षण:
1. अचानक तेज बुखार
2. सिर में आगे की और तेज दर्द
3. आंखों के पीछे दर्द और आंखों के हिलने से दर्द में और तेजी
4. मांसपेशियों (बदन) व जोड़ों में दर्द।
5. पेट में तेज दर्द।
6. काले रंग का मल आना।
7. मसूड़ों, त्वचा व नाक से खून रिसना।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
डेंगू से बचाव के उपाय:
1. छोटे डिब्बों और ऐसे स्थानों से पानी निकाले जहां पानी बराबर भरा रहता है।
2. कूलरों का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदले।
3. घर में कीटनाशक दवाएं छिड़के।
4. बच्चों को ऐसे कपड़े पहनाए, जिससे उनके हाथ-पैर पूरी तरह से ढके रहें।
5. सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पिछले साल 8 साल में मिले केस:
वर्ष- केस
2015- 10
2016- 10
2017- 137
2018- 82
2019- 27
2020- 39
2021- 306
2022- 324
2023- 261 अब तक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन:
जिले में डेंगू और मलेरिया के कई मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जहां मामले आ रहे हैं, वहां फॉगिंग कराई जा रही है। टीमें लगातार घर-घर जाकर कूलर, पानी की टंकी, हौदी, गमले, फ्रिज की ट्रे, टायर, छत को चेक कर रहे हैं। विभाग की ओर से लोगों को साफ-सफाई करने और पानी ठहराव नहीं होने देने की सलाह दी जा रही है।
- डॉ. अमित यादव, डिप्टी सिविल सर्जन एवं मलेरिया नोडल अधिकारी, रेवाड़ी