फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   49 thousand 50 rupees cheated on the pretext of paying electricity bill

बिजली के बिल का भुगतान कराने का झांसा देकर ठगे 49 हजार 50 रुपये

Mon, 17 Oct 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
49 thousand 50 rupees cheated on the pretext of paying electricity bill
रेवाड़ी। ठग ने बिजली के बिल का भुगतान कराने और कनेक्शन काटने का झांसा देकर मायण गांव के एक व्यक्ति से 9 हजार 50 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। खोल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मायण गांव निवासी मोहन ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक फोन कॉल आया था। फोन करने वाले ने उसे बताया कि वह बिजली विभाग के कार्यालय से बोल रहा है। उसका बिजली का बिल बकाया है। बिल भुगतान नहीं करने पर उसका कनेक्शन रात को साढ़े 10 बजे काट दिया जाएगा। उसने फोन करने वाले को बताया कि वह अपने बिजली बिल का भुगतान समय पर कर चुका है। इसके बाद उसने कहा कि रिकॉर्ड में भुगतान की राशि चढ़वाने के लिए वह मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड करें। मोहन ने बताया कि फोन करने वाले को वह बिजली निगम का कर्मचारी समझ बैठा। उसने अपने मोबाइल फोन में एप डाउनलोड कर ली। इसके बाद उसके खाते से चंद मिनटों में पांच ट्रांजेक्शन से 49 हजार 50 रुपये कट गए। उसने तुरंत एचडीएफएसी बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन करके अपना खाता ब्लॉक कराया। इसके बाद उसने 1930 नंबर पर साइबर फ्रॉड की सूचना दी।
विज्ञापन

वर्जन:
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी का सुराग लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
- कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, खोल, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed