फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   45 meritorious students honored at the student encouragement award ceremony.

Rewari News: छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में 45 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

Fri, 18 Sep 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 18 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
45 meritorious students honored at the student encouragement award ceremony.
छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
खोल। गांव निमोठ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मेधावी छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में बाल वाटिका से कक्षा 12वीं तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 45 विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम सेना शिक्षा कोर के पूर्व सूबेदार चंदन सिंह की दसवीं बरसी पर उनके परिवार की ओर से शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त हेडमास्टर हरिओम रहे। अध्यक्षता प्राचार्य दीपिका यादव ने की।
विज्ञापन

स्मृति समिति की ओर से सेवानिवृत्त प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने चंदन सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि चंदन सिंह ने सेना शिक्षा कोर में रहते हुए देश की सेवा की। सेवानिवृत्ति के बाद सहकारी समिति बैंक में ईमानदारी एवं निष्ठा से सेवाएं दीं। वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे और बेटियों की शिक्षा को विशेष महत्व देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरि ओम ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए शिक्षा के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने पर जोर दिया। प्राचार्या दीपिका यादव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में प्रतिभा होती है।

इस अवसर पर बीएसएफ से सेवानिवृत्त उप कमांडेंट संतोष यादव ने अपने पिता सूबेदार महेंद्र सिंह की स्मृति में सत्र 2025-26 में कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा तमन्ना को 2100 रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed