फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   4.5 degree drop in mercury due to drizzling, relief from heat

Rewari News: बूंदाबांदी से पारे में 4.5 डिग्री की गिरावट, गर्मी से राहत मिली

Fri, 16 Jun 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 16 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
4.5 degree drop in mercury due to drizzling, relief from heat
जिले में शुक्रवार को आसमान में छाए बादल । संवाद
रेवाड़ी। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। मौसम प्रतिदिन बदल रहा है। शुक्रवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मौसम कुछ हद तक ठंडा हो गया। वीरवार से जिले के तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, बुधवार का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था।
विज्ञापन

पिछले दिनों के दौरान गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। लोगों का गर्मी के कारण जीना बेहाल हो गया था। बिपरजॉय के असर से राजस्थान की गर्मी हरियाणा तक आ गई थी। नमी वाली हवाओं के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया था। हालांकि बुधवार रात से मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया था। जून का महीना चिलचिलाती गर्मी और लू के लिए मशहूर है, लेकिन इस बार कभी तेज गर्मी तो कभी मौसम में बिल्कुल ठंडक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed