फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   43700 rupees looted from canter driver and helper on the strength of weapon

हथियार के बल पर कैंटर चालक और हेल्पर से लूटे 43700 रुपये

Sat, 17 Sep 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
43700 rupees looted from canter driver and helper on the strength of weapon
धारूहेड़ा (रेवाड़ी) । दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार की रात बाइक सवार दो युवकों ने हथियार के बल पर कैंटर चालक और हेल्पर से मोबाइल फोन व 43 हजार 700 रुपये लूट लिए। इस दौरान चालक और हेल्पर कैंटर की सफाई कर रहे थे। इसी बीच मौका पाकर युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने लूट का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस मामले को लूट नहीं चोरी मान रही है।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला जयपुर के गांव मनोहरपुर निवासी चालक नीरज अपने गांव के ही रहने वाले विक्रम के साथ गुरुग्राम में कैंटर में सामान लाद कर गए थे। वहां सामान उतारने के बाद वे जयपुर के लिए लौट रहे थे। वे रास्ते में शुक्रवार की देर रात करीब 2 बजे हाईवे के पास गांव निगानियावास कट पर गाड़ी खड़ी करके दोनों कैंटर की सफाई करने लगे। इसी बीच बावल की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आए। दोनों ने नीरज और विक्रम पर कट्टा तान दिया और नीरज की जेब से मोबाइल व 1400 रुपये निकल लिए। दूसरे युवक ने कैंटर की चाबी छीन ली। आरोप है कि इसके बाद वह कैंटर के अंदर घुसकर 42 हजार 300 रुपये की नकदी निकाल ली। यह नकदी गुरुग्राम से गाड़ी के किराये के रूप में लेकर आए थे। लूटपाट करने के बाद वे मौके से भाग गए। उनके जाने के बाद नीरज ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई, लेकिन युवकों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-----------
पहले भी हो चुकी हैं वारदात
इससे पहले 1 सितंबर को शहर के नाईवाली चौक पर एक युवक ने बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाते हुए उसके 6500 रुपये कैश चोरी कर लिए थे। आरोपी युवक ने पहले बुआ कहकर महिला को विश्वास में लिया और घर छोड़ने की बात कहकर गाड़ी के पास ले गया। भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उधर, 7 सितंबर को शहर के नारनौल फाटक पर दो बदमाशों ने बाइक सवार एक व्यक्ति के साथ लूटपाट की। बदमाशों उससे 2 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिए थे। रामपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कोट
शिकायतकर्ता ने लूट की शिकायत दर्ज कराई है, जबकि यह मामला चोरी का है। अभी जांच की जा रही है। कट्टे से लूट करने की वारदात झूठी प्रतीत हो रही है।
- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed