{"_id":"66884158c1774c4c9e0997d4","slug":"417-arrested-in-various-cases-in-june-rewari-news-c-198-1-rew1001-206429-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जून में विभिन्न मामलों में 417 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जून में विभिन्न मामलों में 417 गिरफ्तार
Sat, 06 Jul 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला पुलिस ने जून में चलाए गए विशेष अभियान में 12 उद्घोषित अपराधियों समेत विभिन्न मामलों में वांछित 417 आरोपियों को पकड़ा।
चोरी के 7 वाहन भी बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस ने जून में 12 उद्घोषित/जमानोत्तर अपराधियों को गिरफ्तार किया अवैध हथियारों की तस्करी व अवैध हथियारों के शौकीन 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 मामले दर्ज किए गए। इनके कब्जे से 2 अवैध देशी कट्टा, 1 देसी पिस्टल तथा 5 कारतूस बरामद किए गए। वहीं, ड्रग्स की तस्करी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ 2 मामले दर्ज किए गए। इन आरोपियों के कब्जे से 970 ग्राम गांजा एवं 16.62 ग्राम स्मैक बरामद की गई। रेवाड़ी पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 4 मामले दर्ज किए गए और इन आरोपियों के कब्जे से 61.5 बोतल देशी, 472.5 बोतल अंग्रेजी, 12 बोतल बियर बरामद की गई है।
पुलिस द्वारा करीब 3.39 लाख की कीमत के चोरी की हुई 6 बाइक 1 स्कूटी बरामद की गई साथ ही वारदातों को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों पर शिकंजा कसा गया। ️रेवाड़ी पुलिस द्वारा जून माह में दर्ज डकैती के एक मामले में 12.13 लाख की कीमत के जेवरात बरामद किए गए साथ ही मामले में 6 आरोपियों पर शिकंजा कसा गया।ू