फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बावल चौरासी की पंचायत में बनीपुर चौक पर निर्माणाधीन बस स्टैंड का नामकरण शहीद के नाम पर कराने की मांग ने पकड़ा जोर ---13 व 14

बावल चौरासी की पंचायत में बनीपुर चौक पर निर्माणाधीन बस स्टैंड का नामकरण शहीद के नाम पर कराने की मांग ने पकड़ा जोर ---13 व 14

Sun, 24 Mar 2019 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
बावल चौरासी की पंचायत में बनीपुर चौक पर निर्माणाधीन बस स्टैंड का नामकरण शहीद के नाम पर कराने की मांग ने पकड़ा जोर ---13 व 14

विज्ञापन
रेवाड़ी। औद्योगिक कस्बा बावल के बनीपुर चौक पर बनाए जा रहे बस स्टैंड का नामकरण पुलवामा में शहीद राजगढ़ निवासी हरिसिंह के नाम पर करने की मांग को लेकर रविवार को गांव चिराहड़ा के सामुदायिक भवन में बावल चौरासी के पंचायत प्रतिनिधियों की पंचायत हुई। पंचायत की अध्यक्षता रूध गांव के पूर्व सरपंच रामनाथ व चिराहड़ा के सरपंच सवाई सिंह द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
बता दें कि करीब एक माह पूर्व जम्मू के पुलवामा में बावल क्षेत्र के गांव राजगढ़ निवासी हरिसिंह आतंकियों से लोहा लेते वीरगति को प्राप्त हो गया था। उस समय भी बावल औद्योगिक कस्बे के बनीपुर चौक पर निर्माणाधीन बस स्टैंड का नामकरण शहीद के नाम पर करने की मांग उठी थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं देने पर बावल चौरासी के लोगों के आह्वान पर रविवार को क्षेत्र के गांव चिराहड़ा के सामुदायिक भवन में बावल चौरासी के पंचायत प्रतिनिधियों की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में वक्ताओं ने एक सुर में मांग की है कि बनीपुर चौक पर निर्माणाधीन बस स्टैंड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, इसलिए इस बस स्टैंड का नामकरण शहीद हरिसिंह के नाम पर रखा जाए, ताकि शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके। वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली-जयुपर हाईवे पर स्थित बनीपुर चौक के बस स्टैंड का नाम शहीद के नाम पर होने सेे दूरदराज तक शहीद के नाम से लोग प्रेरणा लेंगे। पंचायत में निर्णय लिया गया कि आगामी 31 मार्च को बावल में एक पंचायत का आयोजन नामकरण को लेकर अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सुभाष ओढ़ी, सरपंच गजेंद्र सिंह, बनीपुर सरपंच प्रवीण, सुठाना के सरपंच ईश्वर सिंह, जलियावास के सरपंच मास्टर प्रकाश, राजगढ़ के पंच दिनेश के अलावा बावल, कनूका, जलालपुर, कुंडल, सुलखा, हरचंदपुर, नांगल तेजू, नैचाना, खोरी, गूमीना, ,टाकडी व धारण सहित अन्य गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

11 सदस्यों की बनाई समिति
31 मार्च को बावल में होने वाली पंचायत की रूप रेखा बनाने व अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मिलकर मांग को अमलीजामा पहनाने के लिए सर्वसम्मति से 11 लोगों की समिति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहिम को सफल बनाने के लिए बनाई सूचना व प्रचार कमेटी
बस स्टैंड का नामकरण शहीद के नाम पर करने की मांग की मुहिम को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए तीन सदस्यों की कमेटी बनाई गई, जिसमें सुठाना के सरपंच ईश्वर सिंह, चांदूवास के सरपंच ईश्वर सिंह व बावल निवासी कुलदीप चौहान को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed