फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   गथला गांव की महापंचायत----

गथला गांव की महापंचायत----

Wed, 25 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
गथला गांव की महापंचायत----
बगथला स्कूल प्रकरण: गुर्जर समाज ने बच्चों को स्कूल भेजने से किया इनकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी/बावल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगथला में चार छात्रों के साथ शनिवार को स्कूल से लौटते समय मारपीट के बाद बगथला और कसौली-बखापुर के बीच तनाव कम होने की जगह बढ़ गया है। मंगलवार को बखापुर गांव के मंदिर में गुर्जर समाज के सात गांवों की महापंचायत हुई। इसमें बच्चों को बगथला गांव के स्कूल में नहीं भेजने और कसौला गांव स्कूल को बारहवीं कक्षा तक अपग्रेड करने के साथ ही सभी गांवों में भाईचारा बनवाने के लिए प्रशासन से दखल की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया। पंचायत में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के साथ डीएसपी सतपाल यादव और तहसीलदार मनीष यादव भी मौजूद रहे। पंचायत के बाद ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों को प्रस्ताव का ज्ञापन सौंपकर मारपीट के आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग उठाई।
मंगलवार दोपहर को गांव बखापुर के शिव मंदिर में सूबेदार लख्मी चंद की अध्यक्षता में आयोजित सात गुर्जर गांवों की पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि स्कूल से लौट रहे छात्रों पर साजिश के तहत हमला किया गया है। इस मामले में गांव के बुजुर्गों ने भी सही भूमिका नहीं निभाई इसलिए 25 जुलाई को बगथला गांव की गोशाला में बुलाई पंचायत में गुर्जर समाज नहीं शामिल होगा। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत बगथला की बजाय अन्य गांव में आयोजित की जाएगी तो उसमें जाएंगे। प्रशासन से इस मामले में दखल देकर सभी गांवों में भाईचारा कायम रखवाने की भी अपील की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं हो। महापंचायत में फैसला लिया गया कि छात्रों के साथ मारपीट करने वालों को तीन दिन के अंदर गिरफ्तार किया जाए और कसौला गांव के स्कूल को बारहवीं तक जल्द अपग्रेड कराया जाए। जब तक स्कूल अपग्रेड नहीं होगा कोई भी छात्र बगथला गांव के स्कूल में पढ़ने नहीं जाएगा। करीब तीन घंटे चली महापंचायत में छात्रों के साथ की गई मारपीट को लेकर रोष जताया गया। इस दौरान डीएसपी सतपाल और बावल के तहसीलदार मनीष कुमार को मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन


यह है मामला
उल्लेखनीय है कि चार दिन पूर्व गांव बगथला में छात्रों के बीच सीट को लेकर मारपीट के बाद ग्रामीणों ने कसौली गांव के छात्रों पर लाठी-डंडों से हमला किया था। इससे उत्तेजित कसौली गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को बगथला के लोगों केे अलावा बावल कॉलेज में कार्यरत प्रोफेसर की गाड़ी पर भी पथराव किया। इस घटना के बाद बगथला व कसौली, बखापुर, कसौला आदि गांवों के ग्रामीणों में तनातनी बन बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल अपग्रेड के लिए सांसद से मिलने का निर्णय
महापंचायत में कसौला स्कूल को बारहवीं तक अपग्रेड करने की मांग को लेकर बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल से भी मिलने का निर्णय लिया गया। महापंचायत में जिला पार्षद धर्मेंद्र खटाना, बिशनपुर सरपंच सुबे सिंह, बखापुर सरपंच, बावल पंचायत समिति के उप चेयरमैन विक्रम सिंह, आसलवास सरपंच राजेश कुमार, इब्राहिमपुर गांव के सरपंच, विजय पंच बखापुर सहित बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed