{"_id":"5b0316de4f1c1be8408b6d0c","slug":"41526929118-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी की बेटियों ने दसवीं कक्षा में लहराया परचम, आठ ने पाया टॉप टेन सूची में स्थान..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी की बेटियों ने दसवीं कक्षा में लहराया परचम, आठ ने पाया टॉप टेन सूची में स्थान..
Updated Tue, 22 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सोमवार को घोषित हुए दसवीं कक्षा के परिणाम में अहीरवाल की बेटियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। टॉप टेन की सूची में शामिल विद्यार्थियों में जिले की आठ बेटियों के साथ दो छात्रों ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। सोमवार को जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई और टॉप टेन में जगह बनाने वाले विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो वे खुशी से फूले नहीं समाए और इसके बाद बच्चों का गांवों में भी जमकर स्वागत हुआ।
गांव मंदौला स्थित जीवन ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शेलिना यादव ने 500 में से 495 अंक हासिल करके टॉप टेन की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं इसी स्कूल की छात्रा कोपल यादव पुत्री राजेश कुमार ने 490 अंक हासिल करके टॉप टेन में सातवां स्थान हासिल किया है। कोपल यादव के पिता राजेश किसान हैं और मां गृहिणी हैं। कोपल ने बताया कि वह प्रतिदिन सात घंटे तक पढ़ाई करती थी।
श्रीकृष्ण स्कूल के तीन विद्यार्थी टॉप टेन में
गांव हांसाका स्थित श्रीकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने टॉप टेन सूची में जगह बनाई है। स्कूल की छात्रा दीपिका पुत्री लख्मीचंद ने 489 अंक हासिल करते हुए टॉप टेन सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। इसी तरह छात्र भास्कर यादव ने भी 489 अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल करके टॉप टेन में जगह बनाई है। इसी स्कूल की छात्रा कोमल यादव ने 487 अंक हासिल करके ग्यारहवां स्थान हासिल किया है। दीपिका के पिता प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। भास्कर के पिता के शमशेर सिंह दुकानदार है और मां सुमन देवी गृहिणी हैं। कोमल के पिता सुनील कुमा प्राइवेट बस में चालक हैं।
विज्ञापन
भारती इंटरनेशनल स्कूल के दो विद्यार्थी टॉप टेन में
गांव बोडिया कमालपुर स्थित भारती इंटरनेशनल स्कूल के दो विद्यार्थियों ने बोर्ड की टॉप टेन की सूची में स्थान हासिल करके जिले के साथ स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल संचालक पवन भारद्वाज ने बताया कि गांव टींट निवासी सरकारी शिक्षक प्रमोद कुमार की बेटी प्राची शर्मा ने 490 अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है। प्राची ने बताया कि वह टीवी मोबाइल से दूर पांच घंटे नियमित पढ़ाई करती थी और प्रोफेसर बनना उसका लक्ष्य है।
विवेकानंद व टैगोर स्कूल की छात्राओं ने भी पाया स्थान
कोसली स्थित विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अंजलि ने 490 अंक के साथ टॉप टेन सूची में पांचवां स्थान हासिल किया है। अंजलि के पिता का निधन हो गया था जिसके बाद उसकी मां ने उसको प्रेरित किया। शहर के टैगोर स्कूल की छात्रा रक्षा यादव ने 493 अंक के साथ टॉप टेन में प्रथम में जगह बनाई है।
राजकीय स्कूल मूंदी की योगिता टॉप टेन में
राजकीय हाई स्कूल मूंदी की छात्रा योगिता ने भी 490 अंक के साथ राजकीय स्कूल की छात्रा होने के बाद टॉप टेन की सूची में छठा स्थान हासिल करके कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। योगिता के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं तथा वह नाना ओमपाल चौहान के यहां रहकर पढ़ रही है।