{"_id":"5aeb636a4f1c1ba1098b7fec","slug":"41525375850-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तक रहा अंधड़ बारिश का असर, गांवों में गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात तक रहा अंधड़ बारिश का असर, गांवों में गुल रही बिजली
Updated Fri, 04 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधड़ का असर: गांवों में गुल रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बुधवार शाम को जिले में तेज अंधड के साथ आए बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अंधड़ का असर देर रात तक कायम रहा जिसकी वजह से ग्रामीण इलाकों की भी बिजली आपूर्ति रातभर प्रभावित रही। ज्यादातर स्थानों की बिजली आपूर्ति वीरवार दोपहर तक बहाल कर दी गई। वहीं वीरवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा में नमी की मात्रा भी 30 सीसी दर्ज की गई है।
रातभर अंधेरे में रहे कई गांव
महेंद्रगढ़ एवं अलवर जिलों की अपेक्षा रेवाड़ी जिले में अंधड का असर काफी कम रहा जिसकी वजह से जिले में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि पांच बजे जब अंधड़ तथा बारिश का दौर शुरू हुआ तो अंधेरा छा गया जिसके कारण शहर सहित जिलेभर में बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद शहर की आपूर्ति तो अंधड़ समाप्त होने के बाद चालू कर दी गई लेकिन बीकानेर, घासेड़ा, फदनी सहित अन्य फीडरों में कई स्थानों पर बिजली की लाइनों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरने के कारण लाइनों में फाल्ट आ गया। इसकी वजह से शहर के 132 केवी सब स्टेशन से जुड़े दो गांवों के फीडर देर रात तक बंद रहे। इसी तरह खोल और बावल क्षेत्र के भी ग्रामीण इलाकों में रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित रही।
गर्मी से मिली राहत
अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से वीरवार को अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी का असर काफी कम रहा। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं वीरवार को यह 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।