फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   स्नशठ्ठह्ल ं ष्टद्धड्डठ्ठड्डद्म4ड्डक्चद्यड्डष्द्मठ्ठद्ब ज्ञद्बह्लद्यद्ग (रूड्ड3 100 ष्द्धड्डह्म्ह्य)...

स्नशठ्ठह्ल ं ष्टद्धड्डठ्ठड्डद्म4ड्डक्चद्यड्डष्द्मठ्ठद्ब ज्ञद्बह्लद्यद्ग (रूड्ड3 100 ष्द्धड्डह्म्ह्य)...

Tue, 30 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
स्नशठ्ठह्ल ं ष्टद्धड्डठ्ठड्डद्म4ड्डक्चद्यड्डष्द्मठ्ठद्ब ज्ञद्बह्लद्यद्ग (रूड्ड3 100 ष्द्धड्डह्म्ह्य)...
600 कर्मियों ने दी गिरफ्तारी, ढाई घंटे बाद रिहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सर्व हरियाणा कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को जिले की नौ ट्रेड यूनियनों के करीब 600 कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के लिए गिरफ्तारियां दीं। करीब ढाई घंटे की गिरफ्तारी के बाद कर्मचारियों को रिहा किया गया। विरोध प्रदर्शन के चलते शहर में जाम के हालत बन गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, आंदोलन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। करीब 250 पुलिसकर्मी डीएसपी सत्यपाल यादव के निर्देशन में पूरी व्यवस्था संभाले थे। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए नेहरू पार्क एवं जिला सचिवालय के समीप दमकल की गाड़ियां भी तैनात थीं।
सुबह करीब 11 बजे सभी कर्मचारियों ने शहर के नेहरू पार्क में एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद करीब एक बजे तक पार्क में कर्मचारियों की भारी भीड़ जमा हो गई। यहां आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब सवा एक बजे सैकड़ों कर्मचारी जुलूस के रूप में सेक्टर -1 से होते हुए सचिवालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जिला सचिवालय के सामने कामरेड राजेंद्र सिंह ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने ठेकेदारी प्रथा बंद करने की बात कही थी, जिसे बंद नहीं किया गया। वहीं ट्रेड यूनियनें समाप्त करने की कोशिशें की जा रही हैं। कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान भी नहीं मिल पा रहा है। जिससे उनके परिवारों की हालत खराब हो रही है। इस अवसर पर कंवर सिंह यादव, एसकेएस के जिला प्रधान चंद्रभान, सीटू के रामचंद्र, आरके यादव, गिरवर सिंह एटक, आशा वर्कर यूनियन की जिला सचिव सुनीला देवी, पूनम बनीपुर, सुनीता टांकड़ी, कविता टांकड़ी, बिमला, एसकेएस के रेवाड़ी प्रधान पवन सिंह, किरोड़ी लाल, धनपत, राजेंद्र सिंह, कमल यादव, संजय, विजय यादव आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

---
गिरफ्तारी से पूर्व बजाईं तालियां
सचिवालय के बाहर से सभी आंदोलनकारी पुलिस के समझाने के बाद शहर के राजीव गांधी चौक तक पहुंचे। वहां लेने के लिए रोडवेज की 10 बसें आ गईं। यहां आंदोलनकारियों ने अपनी गिरफ्तारियां दी। गिरफ्तारी से पूर्व आशा वर्करों ने तालियां बजाकर आशा गीत गाए। दोपहर करीब दो बजे कर्मचारियों को बसों में राव तुलाराम स्टेडियम ले जाया गया, जिसे अस्थाई जेल बनाया गया था। इसके बाद पुलिस ने साढ़े चार बजे कर्मचारियों को रिहा कर दिया। गिरफ्तारी देने वालों में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोडवेज कर्मचारी, बिजली निगम कर्मचारी, मिड डे मील कर्मचारी, शिक्षा विभाग, डीटीएच चौकीदार, वन विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, पटवारी, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आंदोलनकारियों को सांकेतिक रूप से हिरासत में लिया गया बाद। इसके बाद इन्हें बसों में राव तुलाराम स्टेडियम ले जाया गया। वहां से इन्हें कुछ देर बाद ही रिहा कर दिया गया।
सत्यपाल यादव, डीएसपी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed