फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   40 thousand rupees cheated by pretending to be the manager of the insurance company

बीमा कंपनी का मैनेजर बताकर ठगे 40 हजार रुपये

Mon, 07 Feb 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees cheated by pretending to be the manager of the insurance company
कोसली। जिले में साइबर ठग ने एक निजी बीमा कंपनी का मैनेजर बनकर एनओसी जारी करने के नाम पर गांव बव्वा निवासी एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का पता लगने के बाद पीड़ित व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। ठगी की घटना जनवरी की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बव्वा निवासी स्वरूप रानी ने बताया है कि उन्होंने व उनकी मां संतोष देवी ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस से पॉलिसी ली हुई है। छह जनवरी को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का मैनेजर बोल रहा हूं। उनकी पॉलिसी पर एजेंट का कोड लगा हुआ है, जिसे हटाना जरूरी है। एजेंट कोड हटवाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेनी होगी, जिसका चार्ज 40 हजार रुपये है। उस दिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया और पैसे नहीं दिए। सात जनवरी को दोबारा से उनके पति अजय के पास फोन आया और एनओसी के लिए दोबारा से कहा। उनके व्हाट्सएप नंबर पर एनओसी की पीडीएफ व अपना कंपनी का पहचान पत्र भी भेजा और एक अकाउंट नंबर देकर 40 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा। उनके पति ने झांसे आकर फोन-पे के जरिये दिए गए अकाउंट नंबर पर 40 हजार रुपये भेज दिए। उन्होंने इंश्योरेंस कंपनी में संपर्क किया तो ठगी के बारे में पता लगा, जिसे बाद पुलिस को शिकायत दी गई। कोसली थाना पुलिस ने स्वरूप रानी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed