फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   40 collegium members of Saini Sabha were elected unopposed, elections will be held in five wards

Rewari News: सैनी सभा के 40 कॉलेजियम सदस्य निर्विरोध चुने गए, पांच वार्डों में होंगे चुनाव

Tue, 01 Jul 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 01 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
40 collegium members of Saini Sabha were elected unopposed, elections will be held in five wards
फोटो : 29निर्विरोध चुने जाने पर खुशी जाहिर करते कॉलेजियम सदस्य। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सैनी सभा के 40 कॉलेजियम सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। 45 वार्डों में से 40 वार्डों में एक-एक आवेदन ही आए थे जिससे वे निर्विरोध चुने गए हैं। पांच वार्डों में सदस्य पद के चुनाव कराए जाएंगे। निर्विरोध चुने गए कॉलेजियम सदस्यों ने समाज के लोगों के प्रति आभार जताया है।
सैनी सभा के चुनाव अधिकारी के अनुसार सैनी सभा की चुनाव प्रक्रिया के तहत 27 व 28 जून को कॉलेजियम सदस्यों के 45 वार्डों के लिए 62 आवेदन प्राप्त हुए थे। 29 जून को जांच के बाद सभी आवेदन सही पाए गए।
विज्ञापन

सोमवार को 11 नामांकन वापस लिए गए हैं। इसके चलते 45 वार्डों में से 40 वार्डों में एक-एक आवेदन बकाया रह गया है। सभी 40 सदस्य निर्विरोध कॉलेजियम सदस्य चुने गए हैं। पांच वार्डों में एक से अधिक आवेदन आए हैं जिससे चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। चुनाव अधिकारी के अनुसार जो 40 सदस्य निर्विरोध कॉलेजियम सदस्य चुने गए हैं, उनमें वार्ड संख्या एक से पंच अनिल सैनी, वार्ड दो से अजीत सैनी, वार्ड तीन से भगवानदास, वार्ड चार से दलीप सैनी, वार्ड पांच से सतीश सैनी शामिल हैं।
इसके अलावा वार्ड छह से परमानंद सैनी, वार्ड सात से प्रताप सिंह सैनी, वार्ड आठ से भूपेंद्र, वार्ड नौ से धर्मेंद्र सैनी, वार्ड 10 से राजकुमार सैनी, वार्ड 11 से वेदप्रकाश सैनी, वार्ड 12 से रोशनलाल सैनी, वार्ड 13 से अशोक सैनी, वार्ड 14 से अजीत सिंह सैनी, वार्ड 15 से राम सिंह सैनी निर्विरोध चुने गए।
वार्ड 17 से सर्वेश कुमार, वार्ड 18 से रविकांत सैनी, वार्ड 19 से भूपेश सैनी, वार्ड 20 से राजेश कुमार, वार्ड 21 से नविंद्र सैनी, वार्ड 22 से ओमप्रकाश सैनी, वार्ड 23 से सुभाष सैनी, वार्ड 24 से ललित सैनी, वार्ड 25 से चेतराम सैनी, वार्ड 26 से जगदीश सैनी निर्विरोध चुने गए।
वार्ड 27 से हरिसिंह, वार्ड 28 से हरिराम सैनी, वार्ड 29 से ओमप्रकाश सैनी, वार्ड 30 से सुंदरलाल, वार्ड 31 से मनोज सैनी, वार्ड 32 से लक्ष्मण दास, वार्ड 33 से सतीश सैनी, वार्ड 34 से सौरभ सैनी, वार्ड 35 से शशिभूषण सैनी, वार्ड 36 से ओमप्रकाश निर्विरोध चुने एगए।
इसके अलावा वार्ड 37 से मनीष सैनी, वार्ड 39 से उमेश सैनी, वार्ड 40 से मोहित सैनी, वार्ड 41 से लोकेश कुमार तथा वार्ड 42 से लक्ष्मीनारायण निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं।

इसके अलावा वार्ड संख्या वार्ड संख्या 16 में धर्मेंद्र कुमार व मनमोहन सैनी, वार्ड 38 में रविकांत सैनी व हरिशचंद, वार्ड 43 में कैलाश सैनी व सचिन, वार्ड 44 में कैलाश चंद्र सैनी, मोनू सैनी व रतन लाल तथा वार्ड संख्या 45 में गिरधारी लाल तथा मनोज कुमार के बीच चुनावी मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed