फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   40% applications have been received in polytechnic educational institutions so far

Rewari News: बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में अभी तक आए 40 प्रतिशत आवेदन

Fri, 06 Jun 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
40% applications have been received in polytechnic educational institutions so far
फोटो: 03रेवाड़ी। गांव लिसाना ​स्थित बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए अभी तक 40 फीसदी आवेदन आए हैं। बहुतकनीकी संस्थानों में 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 2 वर्षीय कोर्स और 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 3 वर्षीय कोर्स कराए जाते हैं।
बीते सप्ताह में पोर्टल नहीं चलने के कारण विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन किए बगैर लौटना पड़ा था। बहुतकनीकी संस्थान में 27 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो गई थी, लेकिन पोर्टल ठीक से नहीं चलने के कारण आवेदन करने का कार्य प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन

बहुतकनीकी संस्थानों में आनलाइन आवेदन कराने के लिए पहुंचे विद्यार्थियों की स्टाफ से शैक्षणिक जानकारी लेने के बाद उन्हें वापस भेजा जा रहा था। पोर्टल की गड़बड़ी से विद्यार्थियों के साथ ही स्टाफ के सदस्य भी परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी 30 जून तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिले के दो सरकारी बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान लिसाना व धामलावास हैं। लिसाना कॉलेज में विभिन्न डिप्लोमा कोर्स की 360 सीट पर दाखिले होंगे। यहां सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग में 60-60 सीट हैं।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60-60 सीटें हैं। ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें 10वीं और 12वीं की मार्कशीट या रिजल्ट की कॉपी, बैंक पासबुक, परिवार पहचान पत्र की फोटो कॉपी, जाति और रिहायशी प्रमाणपत्र शामिल हैं।
आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कैटेगरी और इनकम परिवार पहचान पत्र का सत्यापन होना जरूरी है। परिवार पहचान पत्र में विद्यार्थी, पिता और माता का नाम मैट्रिक सर्टिफिकेट के अनुसार होना चाहिए।
12वीं के आधार पर (12वीं नॉन मेडिकल) आवेदन करने के लिए 10वीं और 12वीं दोनों सर्टिफिकेट लेकर आना होगा। 12वीं कक्षा वालों के लिए 4 जुलाई को काउंसिलिंग होगी। 10वीं कक्षा वालों के लिए पहली काउंसिलिंग 10 से 15 जुलाई तक चलेगी।
दूसरी काउंसिलिंग 23 से 26 जुलाई तक होगी। 12वीं कक्षा वाले विद्यार्थियों की पहली काउंसिलिंग 30 जून से 3 जुलाई और दूसरी काउंसिलिंग 11 जुलाई से 14 जुलाई तक होगी। पहली काउंसिलिंग वालों को 16 जुलाई और दूसरी काउंसिलिंग वालों को 28 जुलाई को सीटें आवंटित की जाएंगी।
12वीं पास के लिए शेड्यूल : 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे, 23 जून से 25 जून तक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट सत्यापन, 27 जून शाम 5 बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी, 30 जून सुबह 10 बजे से 3 जुलाई रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन च्वाइस भरनी होगी। 4 जुलाई शाम 5 बजे सीट अलॉट होंगी। 7 जुलाई सुबह 10 बजे से 9 जुलाई शाम 5 तक प्रथम फिजिकल काउंसिलिंग होगी।

10वीं पास लिए शेड्यूल : 30 जून रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 1 जुलाई से 7 जुलाई तक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगी।8 जुलाई को शाम 5 बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी। 10 जुलाई सुबह 10 बजे से 15 जुलाई रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन पसंद भरनी होगी। 16 जुलाई शाम 5 बजे सीट अलॉटमेंट होगी। 17 जुलाई सुबह 10 बजे से 21 जुलाई शाम 5 बजे तक प्रथम फिजिकल काउंसिलिंग होगी।


-

बहु तकनीकी संस्थान लिसाना में सीट
मैकेनिकल इंजीनियरिंग--60
मेडिकल लैब टेक्नालॉजी--60
सिविल इंजीनियरिंग--60
कंप्यूटर इंजीनियरिंग--60
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग--60
और इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग--60
------------

बहुतकनीकी संस्थान धामलावास में सीट
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग-- 60
इलेक्ट्रिकल-- 60
मैकेनिकल--60
मेडिकल लैब टेक्नालॉजी--60
कंप्यूटर इंजीनियरिंग-- 60
इलेक्ट्राॅनिक्स--30
इंस्ट्रमेंशन एंड कंट्रोल कोर्सेज--30


वर्जन
बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जारी शेड्यूल के मुताबिक 30 जून तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।-डॉ. सुखबीर यादव, प्रिंसिपल, बहुतकनीकी संस्थान लिसाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed