फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   40 accidental point with five chauk in rewari

पांच चौक समेत जिले के 40 एरिया हैं दुर्घटना बाहुल्य

Fri, 11 Sep 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Fri, 11 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
शहर के पांच चौराहों समेत जिले में कुल 40 ऐसे प्वाइंट हैं जो दुर्घटना बाहुल्य है। यहां हमेशा हादसे होने की संभावना बनी रहती है। प्रशासन की ओर से कुछ प्वाइंट पर सुरक्षा के जरूर इंतजाम किए गए हैं लेकिन ज्यादातर को वैसे ही छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


  बता दें कि जिला प्रशासन की सूची में शहर के पांच प्रमुख चौराहों को दुर्घटना बाहुल्य बताया गया है। ये चौक हैं नाईवाली चौक, राव अभय सिंह चौक, कसौला चौक, झज्जर चौक, आईओसी चौक। यहां लगातार हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा पूरे जिले में 35 और प्वाइंट हैं जहां हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। बृहस्पतिवार सुबह ही रोहड़ाई मोड़ के पास ही एक कैंटर पलट गया।

नाईवाली चौक पर नहीं सुरक्षा के इंतजाम
बाईपास स्थित अभय सिंह चौक पर लगातार हो रहे हादसों के बाद प्रशासन ने कुछ सुध ली और चौक से कुछ पहले डिवाइडर पर दुर्घटना बाहुल्य एरिया का बोर्ड लगा दिया। इसके साथ ही चौक पर ट्रैफिक लाइट भी लगा दी गई हैं। लेकिन कई बड़े हादसों का गवाह रहे नाईवाली चौक पर अभी तक न तो कोई बोर्ड लगा है और न ही वहां लगी ट्रैफिक लाइट पिछले कई महीनों से काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी-प्वाइंट पर होते हैं ज्यादा हादसे
जिले के टी-प्वाइंट पर ज्यादा सड़क हादसे होते रहते हैं। गुड़ियानी-प्वाइंट, सीहा टी-प्वाइंट, टींट टी-प्वाइंट, नांगलमूंदी टी-प्वाइंट, मनेठी टी-प्वाइंट, डहीना टी-प्वाइंट, चिल्हड़ टी-प्वाइंट, पाल्हावास टी-प्वाइंट, गोकलगढ़ टी-प्वाइंट, सोहना टी-प्वाइंट आदि ऐसे क्षेत्र हैं जहां छोटे-बड़े सड़क हादसे आए दिन होते रहते हैं।

यहां रहता है ज्यादा एक्सीडेंट का खतरा
सुल्खा, कोटापुर, सहारनवास, गुमीना, पीथड़ावास, हुसैनपुर, आरओबी के पास साल्हावास रोड, आरओबी के पास टी-प्वाइंट, नया गांव मोड़, नैचाना कट, जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर, खेड़ा आलमपुर बस स्टैंड, गुरावड़ा बस स्टैंड, रोहड़ाई मोड़, करनावास बस स्टैंड, संगवाड़ी टीसीआई कंपनी, आरईआई कट जालियावास, गंगायचा अहीर बस स्टैंड, फिदेड़ी मोड़, हासाकां कट, धारूहेड़ा बस अड्डा।

चौराहों पर हुए कुछ बड़े हादसे
नाईवाली चौक पर चार माह पहले बाइकसवार को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस दुकान तोड़कर अंदर घुसी थी। करीब दो महीने पहले निजी बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत भी इसी चौराहे पर हुई थी। वहीं तीन माह पूर्व राव अभय सिंह चौक के पास एक स्कूल की बस पलटी थी। हादसे में कुछ स्टूडेंट घायल हुए थे। आईओसी चौक पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइकसवार की मौत भी कुछ महीने पहले हुई थी।

वर्जन
प्रशासन दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों पर हादसों में कमी लाने के प्रयास कर रहा है। कुछ चौराहों पर काम हो चुका है। जबकि शेष जगह भी संकेतक लगाना, डिवाइडर बनाने आदि का काम हो रहा है। जल्द ही सभी दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों पर काम पूरा हो जाएगा।
-डॉ.यश गर्ग, उपायुक्त, जिला रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed