फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   4 fencers selected

Rewari News: कैडेट एशियन चैंपियनशिप के लिए चार तलवारबाज चयनित

Fri, 17 Jan 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 17 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
4 fencers selected
रेवाड़ी। कोच राजपाल यादव के साथ चयनित तलवारबाज। स्रोत: कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में चल रहे फेंसिंग सेंटर के चार तलवारबाजों का कैडेट एशियन चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। यह चैंपियनशिप 18 से 28 फरवरी के बीच कुवैत में आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ियों में सचिन, सचिन गुर्जर, यशराज व तेजस्विनी सांगवान शामिल हैं। कोच ने बताया कि सचिन गुर्जर के पास पासपोर्ट नहीं है। इसलिए उनकी जगह विश्वजीत सांगवान एशियन चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के रुद्रपुर में 8 से 11 जनवरी तक आयोजित हुई कैडेट नेशनल चैंपियनशिप में रेवाड़ी फेंसिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। चैंपियनशिप में कुल 77 तलवारबाजों ने भाग लिया। जिले के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

कोच राजपाल यादव ने बताया कि इस चैंपियनशिप की खास बात यह रही कि रेवाड़ी फेंसिंग सेंटर के खिलाड़ियों को कोई बाहरी खिलाड़ी नहीं हरा सका। सभी फाइनल केंद्र के खिलाड़ियों के बीच हुए। कोच ने बताया कि रेवाड़ी के खिलाड़ियों का अगला लक्ष्य एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत प्रदर्शन : (बालक वर्ग) सचिन (हरियाणा) स्वर्ण पदक, सचिन गुर्जर (राजस्थान) रजत पदक, यशराज (हरियाणा) कांस्य पदक, विश्वजीत सांगवान (हरियाणा) 5वां स्थान व ध्रुव त्यागी (हरियाणा) सत्रहवां स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत प्रदर्शन (बालिका वर्ग) में तेजस्विनी सांगवान (हरियाणा) ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed