फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   4 DSP,4 inspector and 1120 police man posted for election

पंचायत चुनाव : 4 डीएसपी, 4 इंस्पेक्टर, 1120 पुलिसकर्मी तैनात

Fri, 15 Jan 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Fri, 15 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए पुलिस विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। एसपी बलवान सिंह राणा ने कहा कि चुनावी सुरक्षा को लेकर पुलिस की एक पूरी टीम बना दी गई है।
विज्ञापन


चुनाव में सुरक्षा प्रबंधों के लिए 4 डीएसपी, 4 इंस्पेक्टर व 28 पेट्रोलिंग पार्टियां पूरी व्यवस्था पर नजर रखेंगे। इनके अतिरिक्त 1120 पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। जिला की सीमाओं को सील करने के लिए 12 पुलिस नाके भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


हथियार रखा या लालच दिया तो होगी कार्रवाई
कोई भी व्यक्ति लाठी, डंडा व किसी भी प्रकार का हथियार अपने पास रखकर न चले। अगर इस बाबत कोई शिकायत मिलती है तो उक्त व्यक्ति पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति या प्रत्याशी किसी भी वोटर को लुभाने व प्रलोभन देने के लिए चुनावों के दौरान कोई भी सामान या नकदी अथवा शराब बांटता है तो उस पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सील होंगी राजस्थान से लगती सीमाएं
एसपी बलवान सिंह राणा ने बताया कि चुनावों को लेकर सुरक्षा में भी पुलिस की तरफ से कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर राजस्थान पुलिस के आला अधिकारियों से बैठक हो चुकी है तथा सीमा पर पूरी चौकसी बरती जाएगी। पुलिस चुनावों के दौरान शराब तस्करी को लेकर भी पूरी एहतियात बरत रही है।


अति संवेदनशील और संवेदनशील एरिया किए जागरूक
एसपी ने खोल व नाहड़ ब्लॉक के संवेदनशील तथा अति संवेदनशील गांवों में गुरुवार को जाकर लोगों को शांति पूर्ण मतदान करने और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराना ही उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-------------
ये जारी किए हैं पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर
पुलिस कंट्रोल रूम रेवाडी- 100 व 01274-225156
खोल ब्लॉक के लिए- 8199035306 व 9416751191
नाहड़ ब्लॉक के लिए- 8295073711 व 8901462197
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed