फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   39 positive including cmo office employee and asi

सीएमओ ऑफिस का कर्मचारी और एएसआई सहित कुल 39 संक्रमित मिले , आंकड़ा पहुंचा 458 पर

Mon, 06 Jul 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
39 positive including cmo office employee and asi
जिले में तेजी से कोरोना सैंपलिंग व जांच नहीं होने के चलते संक्रमितों का आंकड़ा भी ठीक से पता नहीं चल पा रहा है। हालात ऐसे हैं कि जांच में जिला स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़ से भी पीछे है। महेंद्रगढ़ में जहां रविवार तक कुल 7860 सैंपल लिए जा चुके हैं, वहीं रेवाड़ी में सोमवार तक महज 5998 सैंपल ही लिए जा सके हैं। अर्थात मार्च से लेकर 6 जुलाई तक 128 दिन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से औसतन प्रत्येक दिन 46 सैंपल ही लिए जा रहे हैं। जबकि यहां पर संक्रमितों की दर अन्य जिलों के मुकाबले ज्यादा है। बढ़ते कोरोना संक्रमितों को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर नागरिक अस्पताल (जीएच) में ही कोरोना सैंपल जांच मशीन लगाने का फैसला लिया है। अस्पताल की नई बिल्डिंग के प्रथम तल पर इंस्टॉल करने की प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है, उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर मशीन जांच करना शुरू कर देगी। इस मशीन के माध्यम से एक दिन में 500-700 सैंपल की जांच की जा सकेगी और रिपोर्ट भी 24 घंटों के अंदर ही मिल सकेगी। बता दें कि अभी तक जिला के सैंपल लेकर जांच के लिए रोहतक, फरीदाबाद व नूंह भेजना पड़ता है। यहां पर जांच रिपोर्ट तीन दिन बाद आती है, कई बार तो पांच दिन तक लग जाते हैं। वहीं सोमवार को जिला में सीएमओ ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी व एक महिला एएसआई सहित कुल 39 संक्रमित मरीज के साथ आंकड़ा 458 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-तीन में पत्नी-पत्नी व पिता सहित पांच पॉजिटिव
सोमवार को जिले में चार कॉविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं, जिनमें से दो कुंभावास, एक-एक तुर्कियावास व रामगढ़ से संबंधित हैं। सोमवार को शहर के सेक्टर- 3 में पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, इनमें से पत्नी-पत्नी व पिता भी शामिल हैं। घर में पहले भी एक संक्रमित पाया जा चुका है। कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर ही सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन

शहर के छिपटवाड़ा व बारा हजारी में 10 मिले पॉजिटिव
सोमवार को कॉटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर ही शहर के छिपटवाड़ा व बारा हजारी में भी पांच महिलाओं सहित 10 संक्रमित मिले हैं। वहीं धारुहेड़ा के नारायणा विहार में भी सात कोरोना से संक्रमित मिले हैं। ये सभी कंपनी कर्मी हैं। चार धारूहेड़ा, तीन मॉडल टाउन, दो-दो आजाद चौक व लक्ष्मी नगर, एक-एक हुसैनपुर, गांधी नगर, केवल बाजार, कुतुबपुर, कायस्थवाड़ा व खालियावास से संबंधित हैं। सीएमओ ने कहा कि जिलाधीश के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के मिले नये क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांटेक्ट ट्रेसिंग व आईएलआई के आधार पर 186 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 147 ठीक होकर लौट चुके घर
जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 5998 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 458 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 147 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक पांच मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 306 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 5224 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है 316 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलेभर में 829 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो देश व विदेश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। पॉजिटिव के कुल 306 एक्टिव केस हैं, इनमें नौ विभिन्न अस्पतालों में व 36 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं, जबकि 261 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed