फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ????? 3850-4050, ????? 2100-2125,????? 1580-1600,????? 3400-3550, ???? 4700-4950?

बस की टक्कर से कार सवार घायल, हंगामा

Wed, 26 Feb 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
????? 3850-4050,  ?????  2100-2125,????? 1580-1600,????? 3400-3550, ???? 4700-4950?
रोडरेज की वारदात के बाद शहर के ट्रॉमा सेंटर में मौजूद एक समुदाय के लोग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी-भाड़ावास रोड पर रेवाड़ी-खंडोड़ा के बीच चलने वाली रोडवेज बस व राजस्थान की तरफ से कार में सवार होकर जा रहे कार चालक के बीच जरा सी कहासूनी के बाद शहर के सर्कुलर रोड स्थित बह्रमगढ़ के पास जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष के करीब चार लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष के लोग जहां शहर के ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन हैं, वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेवात निवासी एक व्यक्ति कार में सवार होकर अपने परिवार के साथ रेवाड़ी-भाड़ावास रोड पर से रेवाड़ी की तरफ आ रहा था। इस दौरान खंडोड़ा की तरफ से एक रोडवेज बस भी आ रही थी। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस रास्तें में कार से हल्की टकरा गई थी, इसी के चलते कारचालकों ने बह्रमगढ़ के पास बस को रुकवाकर चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों तरफ से खूब मारपीट हुई। कार चालक का आरोप है कि भीड़ ने भी उनके साथ मारपीट की और इस दौरान लो लाख रुपये भी लूट लिए गए। चालक का कहना है कि उसके पास सवा तीन लाख रुपये थे, इसमें दो लाख रुपये वाला एक बैग चोरी हो गया। इधर मॉडल टाऊन पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। शिकायत के बाद दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

रोडरेज की वारदात को मजहबी रंग देने का भी प्रयास
रोडरेज की वारदात के बाद एक पक्ष का आरोप है कि भीड़ ने समुदाय विशेष का बताते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि लोगों ने दूसरे देश भेजने की बात कहते हुए हमला किया। आरोप ये भी है कि वारदात के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने भी नहीं बचाया। भीड़ से कार के भी चारों तरफ से सीसे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed