फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   38 registrations took place in the district on Dhanteras.

Rewari News: धनतेरस के दिन जिले में हुई 38 रजिस्ट्री

Sun, 19 Oct 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 19 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
38 registrations took place in the district on Dhanteras.
फोटो: 19रेवाड़ी। तहसील कार्यालय रेवाड़ी। संवाद - फोटो : udhampur news
रेवाड़ी। धनतेरस के दिन शनिवार को करीब 38 रजिस्ट्री की गई है। प्रदेश सरकार ने पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरूआत कर तो दी लेकिन यह अभी धरातल पर लागू नहीं हो पाई है। तकनीकी अड़चनों के चलते समस्याएं आने से जिले में एक सप्ताह से पुराने नियमों से रजिस्ट्री बंद कर दी गई थी। दीपावली के बाद पेपरलेस रजिस्ट्री की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में डीड राइटरों, टाइपिस्टों और वकीलों ने ज्ञापन सौंप कर पुराने तरीके से रजिस्ट्री कराने की मांग की थी। जिला प्रशासन ने इसी आधार पर मुख्यालय से अनुमति मांगी थी। सरकार के निर्देश पर पेपरलेस रजिस्ट्री करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

सीएम नायब सिंह सैनी ने 29 सितंबर को नया सिस्टम लॉन्च कर दिया था। इसी दिशा में काम करते हुए रेवाड़ी जिले में 8 अक्तूबर को सामान्य रजिस्ट्री पूरी तरह से प्रतिबंध करने के आदेश जारी कर दिए गए। आम लोगों को वापस लौटा दिया गया लेकिन विभाग के ही रिकॉर्ड से पता लगा है कि 8 से 14 अक्टूबर तक 152 रजिस्ट्री हुई। इमरजेंसी बताते हुए यह रजिस्ट्रियां कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल का कहना है कि अलग-अलग तरह की तकनीकी समस्याएं सामने आ रही थी। हमने चंडीगढ़ मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा था वहां से पुराने पैटर्न से रजिस्ट्री की अनुमति दी गई है। अब दिवाली के बाद पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसलिए कुछ लोग मांग कर रहे थे कि जब तक पेपरलेस हो तब तक पुराने पैटर्न से रजिस्ट्री की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed