फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   36 lakh fraud with BJP leader in Haryana

Haryana Crime: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर भाजपा नेता से ठगी, शातिरों ने उड़ाए ₹36 लाख

Sun, 24 Aug 2025 08:39 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 24 Aug 2025 08:39 PM IST
सार

हरियाणा में बीजेपी नेता साइबर क्राइम का शिकार हुआ है। ठगों ने भाजपा नेता से 36 लाख रुपये की ठगी की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
36 lakh fraud with BJP leader in Haryana
धीरज शर्मा, साइबर ठगी का शिकार हुआ बीजेपी नेता - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा नेता से साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का झांसा देकर करीब 36.18 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने वर्चुअल खाते में चार करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया लेकिन जब पीड़ित ने रकम निकालनी चाही तो उनसे टैक्स के नाम पर और पैसे की मांग की गई।

विज्ञापन


साइबर थाने में केस दर्ज 

शिकायत पर पुलिस ने साइबर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांगिड़ समाज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव रहे धीरज शर्मा ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर बाजार में निवेश से जुड़ा विज्ञापन देखा था। 19 जुलाई को व्हॉट्सएप के जरिए एक व्यक्ति ने संपर्क किया और खुद को शेयर बाजार का ब्रोकर बताया।
विज्ञापन


ठगों ने उन्हें निवेश के लिए लुभावने ऑफर दिए और अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाए। धीरज के अनुसार, एक महीने के भीतर उन्हें भारी मुनाफे का लालच दिया गया और वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर चार करोड़ रुपये का लाभ दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्होंने 45 लाख रुपये निकालने की कोशिश की तो राशि नहीं निकली। इस पर जब उन्होंने ब्रोकर से संपर्क किया तो कहा गया कि पहले टैक्स के रूप में 35 लाख रुपये जमा कराने होंगे तभी पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। धीरज ने बताया कि फिर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। सभी प्रयासों के बावजूद जब रकम नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए जासूसी मामला: ISI महिला एजेंट के संपर्क में था देवेंद्र, पुलिस पूछताछ में हुए कई खुलासे
 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed