फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जिले में दुघर्टना संभावित प्वाईंटों की जल्द करे पहचान: उपायुक्त

जिले में दुघर्टना संभावित प्वाईंटों की जल्द करे पहचान: उपायुक्त

Thu, 28 Feb 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
जिले में दुघर्टना संभावित प्वाईंटों की जल्द करे पहचान: उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों व एजेंसियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिये है कि जिला में उन दुर्घटना बिन्दुओं की समय-समय पर पहचान की जाए जहां पर सड़क दुर्घटना की संभावना अधिक होती है।
उपायुक्त बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे नंबर 48 मसानी बैराज पर ट्रैफिक जाम न रहे इसके लिए सात दिन में योजना बनाकर रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों व मुख्य सड़कों पर अवैध कब्जे व कटों को बंद करे ताकि दुर्घटना न घटे। स्कूल व कॉलेज में सड़क सुरक्षा के संबंध में सेमिनार व वर्कशाप जारी रखे।
विज्ञापन

उन्होंने ईओ नगरपरिषद को निर्देश दिये कि वे सात दिन के अंदर शहर में धारूहेडा चुंगी व नाईवाली चौक पर ट्रैफिक लाइट लगवाना सुनिश्चित करे। एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कसौला चौक के फ्लाईओवर के नीचे सड़क रिपेयर का कार्य तुरंत करे ताकि लोगों को परेशानी न हो। बनीपुर चौक पर जो अवैध पार्किंग है उसे भी हटवाने के पुलिस को निर्देश दिये। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिये कि सड़क सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जाए इसके लिए दुर्घटना का इंतजार न करे। सड़क सुरक्षा के लिए आरटीए विभाग द्वारा राजेश पायलेट चौक, रणवीर हुड्डा चौक, राजीव गांधी चौक, महाराणा प्रताप चौक, राव तुलाराम चौक, गोपालदेव चौक, आंबेडकर चौक से एनएच-48, एनएच 352 से गांव मसानी तक, गोपालदेव चौक से कनूका मौड तक, गोपालदेव चौक से खडगवास मोड तक आरटीए विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए सोलर कैट आई व मीडियन मार्कर का अच्छा कार्य हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में मारे गए लोगों का आंकड़ा
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2017 में 289, वर्ष 2018 में 299 तथा 2019 में अब तक 19 व्य क्ति सड़क दुघर्टना में मारे गये तथा वर्ष 2017 में 553, वर्ष 2018 में 495 तथा 2019 में अब तक 50 व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हुए है।

ये रहे मौजूद
बैठक में पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, एडीसी प्रदीप दहिया, एसडीएम रेवाड़ी अल्का चौधरी, कार्यकारी अभियंता पीडब्लूडी हेमंत कुमार, आरएसए मोहित यादव, ईओ नगरपरिषद मनोज यादव, डीडीपीओ राजबीर खुंडिया, एनएचएआई अभियंता ओपी यादव, इंजीनियर उमेश दास सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed