फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हाथों की लकीरें छीन रहीं मुंह का निवाला

हाथों की लकीरें छीन रहीं मुंह का निवाला

Wed, 10 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
हाथों की लकीरें छीन रहीं मुंह का निवाला
हाथों की लकीरें छीन रहीं मुंह का निवाला
विज्ञापन

प्रीतम सिंह
रेवाड़ी।
हाथों की लकीरें अब निवाले में बाधक बन रही हैं। बायोमीट्रिक हाजिरी से सैकड़ों लोग राशन से वंचित रह रहे हैं। डीएफएससी कार्यालय की मानें तो अभी 800 लोग उनके पास इस तरह की शिकायत लेकर आ चुके हैं। राज्य सरकार की तरफ से राशन वितरण में धांधली रोकने के लिए बायोमीट्रिक से राशन देने की व्यवस्था की गई। इसके लिए बाकायदा राशन डीलरों को मशीनें भी प्रदान की गई है। उपभोक्ताओं के फिंगर प्रिंट लेकर इन्हें आधार कार्ड से भी लिंक किया गया, लेकिन अब ये लकीरें ही राशन में बाधक बन रही हैं। कई जगह इनका मिलान नहीं होने से उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल रहा है।
----
इन गांवों में अधिक समस्या
यूं तो बायोमीट्रिक मशीन से मिलान नहीं होने से जिलेभर के उपभोक्ताओं को समस्या है। डीएफएससी कार्यालय की मानें तो जिले के सुलखा, बालावास, खरखड़ी, पीथनवास, कसोला, बनीपुर, ओढी, करनावास, बीदावास, झाबुआ, धरचाना, राजगढ़, रोलियावास, खटावली, खलीयावास, खिजूरी, कुंड, खोरी, भाड़ावास व जैतड़ावास गांवों में यह समस्या अधिक पाई जा रही है। यहां के करीब 800 उपभोक्ता इसकी शिकायत लेकर आ चुके हैं।
विज्ञापन

---
ये है लाभार्थी
एएवाई-
शहरी-13891
ग्रामीण-32513
--
बीपीएल
शहरी-34220
ग्रामीण-88850
--
ओपीएच-
शहरी-2427
ग्रामीण-34783
-----
क्या कहते हैं लोग
हाथों की लकीरें नहीं मिलने के कारण उन्हें करीब दो माह से राशन नहीं मिल रहा है। डिपो धारक भी सहयोग करते हैं, लेकिन मशीन में उनका विवरण नहीं आ रहा है। - मुकेश, खरखड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बायोमीट्रिक सिस्टम लागू करने के बाद उन्हें राशन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कभी अंगुठे का निशान नहीं मिलता तो कभी मशीन में विवरण नहीं आता है। - दुर्गा देवी, पीड़ित।

----
क्या कहते हैं अधिकारी
लोगों के सामने ऐसी समस्याएं आ रही हैं जिनका जल्द ही समाधान करा दिया जाएगा। जिले में करीब आठ सौ परिवारों के सामने यह समस्या आई है। इनके वारिस बनाकर राशन उपलब्ध कराया जाएगा। - अनिल यादव, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed