फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   300 youth got permanent jobs from Kosli assembly constituency

Rewari News: कोसली विधानसभा क्षेत्र से 300 युवाओं को मिली पक्की नौकरी

Fri, 09 Feb 2024 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
300 youth got permanent jobs from Kosli assembly constituency
रेवाड़ी। हाल में सी ग्रुप की भर्ती पर न्यायालय की ओर से रोक हटाए जाने के बाद रेवाड़ी के 486 युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी मिल गई है। इनमें से कोसली विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा 300 युवाओं को उनकी योग्यता व प्रतिभा के आधार पर विभिन्न विभागों में पक्की नौकरी मिल गई है। इतनी बड़ी संख्या में सर्वाधिक कोसली क्षेत्र के युवाओं को पक्का रोजगार दिए जाने पर कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व सरकार का धन्यवाद करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी है। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि आज से पूर्व की सभी सरकारों ने भाई-भतीजावाद तथा क्षेत्रवाद को बढ़ावा देते हुए केवल अपने रिश्तेदारों व समर्थकों व क्षेत्र के युवाओं को ही नौकरी दिलाने का कार्य किया, किंतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने इस परंपरा को तोड़ते हुए पूरे हरियाणा में समान विकास कराने के साथ-साथ काबलियत के आधार पर युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया है। इसी कड़ी में हाल ही में कोर्ट द्वारा सी ग्रुप की नौकरियों से रोक हटाने के बाद रेवाड़ी जिले के 486 युवाओं को पक्की नौकरी मिल जाएगी, वहीं उनके कोसली विधानसभा क्षेत्र से 300 युवाओं का विभिन्न विभागों में चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed