फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   30 to 35 percent loss in vegetables due to frost

Rewari News: पाले से सब्जियों में 30 से 35 फीसदी का नुकसान

Wed, 18 Jan 2023 07:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
30 to 35 percent loss in vegetables due to frost
रेवाड़ी। चार दिन से जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट रहने से सब्जियों में 30 से 35 व सरसों में 10 से 15 फीसदी तक नुकसान पहुंचा है। शीतलहर के चलते बेलवाली सब्जियों के पत्ते पूरी तरह सिकुड़ गए। इनमें 50 से 75 फीसदी तक नुकसान माना जा रहा है। हालांकि ठंडक बढ़ने से गेहूं की फसल पूरी तरह रंगत पर है। इनमें फिलहाल फायदा बताया जा रहा है। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 0 डिग्री व अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 20 जनवरी से तापमान के बढ़ने से सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पाले से सर्वाधिक नुकसान सब्जियों व सरसों की खेती को हो रहा है। किसानों के मुताबिक बैंगन, खीरा, लौकी, गोभी, टिंडा, टमाटर, गाजर, मूली, पालक, धनिया, मेथी व मटर आदि में करीब 30 से 35 फीसदी तक खराब हुआ है। पपीते के पौधों के पत्ते जल गए। उद्यान विभाग के अनुसार फिलहाल खराबे की उनके पास सूचना नहीं आई है। सब्जियों में 8 से 10 फीसदी नुकसान संभव है। नुकसान का आकलन करा रहे हैं। इस बार 2000 हेक्टेयर में सब्जियों की बुआई की गई। कड़ाके की ठंड से खेतों व जंगल में कई स्थानों पर बर्फ की परत जम गई। मंगलवार रात पाला पड़ने से सब्जियों में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पपीते, बैंगन, लौकी के पत्ते पीले पड़ गए, फूल गोभी की फसल में भी नुकसान
सब्जी उत्पादक रामनिवास का कहना है कि सरसों, बैंगन, मटर, गोभी व बेलवाली सब्जियों आदि की फसलों के पत्ते ठंड से सिकुड़कर गलने जैसे दिखाई देने लगे है। कालड़ावास निवासी भीम सिंह का कहना है कि ठंड से सरसों की फसल में भी 10 से 15 फीसदी तक नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 हजार हेक्टेयर गेहूं
जिले में रबी फसल के तहत करीब 30 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुआई हुई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ठंड से इन फसलों का नुकसान नहीं है। किसानों का भी कहना है कि सर्दी की रंगत से ही गेहूं, जौ व चने की फसल रंगत पर आती है।

2000 हेक्टेयर में सब्जियां, पाले से बचाने की सलाह दे रहा विभाग
उद्यान विभाग के निदेशक मंदीप यादव ने बताया कि सब्जियों में अभी खराबे की सूचना नहीं है। फिर भी सब्जियों में 8 से 10 फीसदी नुकसान संभव है। नुकसान का आंकलन करा रहे है। इस बार करीब 2000 हेक्टेयर में सब्जियों की बुवाई की गई। उन्होंने बताया कि तापमान में गिरावट होने से सरसों, मटर व सब्जियों की फसलों में नुकसान होने की संभावना है। पाले के कारण पौधों की कोशिकाओं में उपस्थित जल जमने से कोशिका भित्ति फट जाती है, जिससे पौधों की पत्तियां, कोंपलें, फूल, फल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण जरूर कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed