फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   30 percent mustard remaining to be lifted

Rewari News: 30 प्रतिशत सरसों का उठान शेष

Fri, 12 Apr 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 12 Apr 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
30 percent mustard remaining to be lifted
शहर की अनाज मंडी में लगा सरसों की बोरियों का ढेर। संवाद
रेवाड़ी। मौजूदा समय में अनाज मंडी में करीब 30 प्रतिशत सरसों का उठान होना है। मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। यदि बरसात होती है तो फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में सरसों की खरीद वेयर हाउस कॉरपोरेशन की तरफ से की जा रही है। जिले की अनाज मंडियों में शुक्रवार को करीब 15 हजार क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। साथ ही गेहूं की 8000 हजार क्विंटल खरीद की गई है। मंडियों में उठान का कार्य अभी सुचारू रूप से शुरू ही हुआ है। अब बरसात की संभावना ने प्रशासन की भी चिंता को बढ़ा दिया है। दूसरी तरफ मौजूदा समय में गेहूं की कटाई का भी कार्य काफी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

किसान अपनी गेहूं की फसल को तेजी से कटवा रहे हैं। इसके लिए दिन रात मेहनत भी की जा रही है। यदि बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई तो पूरी मेहनत खराब हो जाएगी। हालांकि ओलावृष्टि की संभावना अभी नहीं जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा है कि हवा से पेड़ों के टूटने का भी खतरा रहेगा। इस कारण से लोगों को बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे नहीं रुकना चाहिए। इससे नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने, खेतों से पानी की निकासी की व्यवस्था करने जैसे सुझाव दिए हैं। मौजूदा समय में खेतों में फसलें खड़ी हैं। गेहूं का दाना तैयार है। ऐसे में किसान भी काफी चिंतित है। क्योंकि मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ दिनों पहले रेवाड़ी में ओलावृष्टि हुई थी, जिससे फसल काफी प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed