{"_id":"5f6a3bb48ebc3ee2be1acb47","slug":"30-mm-rain-increases-farmers-problems-weather-will-be-variable-till-september-24-rewari-news-rtk57484309","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 एमएम बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी, 24 सितंबर तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 एमएम बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी, 24 सितंबर तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
विज्ञापन
रेवाड़ी में किसानों द्वारा खेत में सुखने के लिए छोड़ी गई बाजरे की फसल।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले में हुई 30 एमएम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। इस समय किसान बाजरे की थ्रैसिंग में जुटे हैं। लेकिन अब बारिश होने से किसानों का कार्य प्रभावित हो गया है। 60 हजार एकड़ में बाजरे की अधिकांश कटाई पूरी हो चुकी है। शहर में अनेक स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को भी परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। बता दें कि इस वर्ष सितंबर माह में तापमान भी इस बार 37 डिग्री चल रहा था। पिछले करीब 15 दिनों से भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे थे।
सुखाने के लिए डाला बाजरा भीगा
जिले में करीब 50 प्रतिशत किसानों ने बारिश से पूर्व ही थ्रैसिंग का कार्य पूरा कर लिया था। जबकि 30 प्रतिशत किसानों ने अपनी बाजरे की फसल को सुखाने के लिए एकत्रित किया हुआ था। जबकि करीब 20 प्रतिशत किसान पछेती बाजरे की फसल की कटाई में जुटे हुए थे। मौसम सही रहने पर एक-दो दिन में थ्रैसिंग की बाट जोह रहे किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अब करीब तीन से चार दिन के लिए फसल को दोबारा सुखाना पड़ेगा जिससे रबी सीजन की तैयारी भी प्रभावित होगी।
20 हजार हेक्टेयर में कपास चुनाई का काम प्रभावित
जिले में इस बार 20 हजार हेक्टेयर में खड़ी कपास की चुनाई चल रही थी। लेकिन बारिश में भीगने के कारण यह कार्य भी दो-तीन दिन प्रभावित हो गया है। किसानों की मानें तो बारिश रबी सीजन की फसलों की तैयारी में सहायक होगी लेकिन इस समय चुनाई प्रभावित होने से गेहूं की बिजाई भी प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
किसानों को सता रहा है खराब मौसम का भय
जिन किसानों ने खेतों में फसल सुखाने के लिए डाली थी वह अब बारिश से भीगने से उसके खराब होने का भय भी किसानों को सता रहा है। वहीं मौसम विभाग की ओर से 24 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है जो किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। तीन से चार दिन यदि मौसम खराब रहा तो बाजरा सिरटों में उग आएगा जिससे पैदावार प्रभावित होगी।
शहर में इन स्थानों पर हुआ जलभराव
पिछले एक पखवाड़े से गर्मी से बेहाल लोगों को मंगलवार को राहत मिली। लेकिन शहर में मॉडल टाउन, सेक्टर-1, जेल रोड, सेक्टर-3, बावल रोड सहित अनेक स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानियों से भी दो-चार होना पड़ा।
आगे की फसल के लिए बारिश लाभदायक लेकिन वर्तमान में बढ़ी परेशानी
कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि बारिश रबी सीजन की फसलों के लिए वरदान साबित होगी। लेकिन इस समय किसानों को मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार खेतों में कार्य करना चाहिए। भीगी हुई फसल को पूरी तरह सुखाकर ही थ्रैसिंग करें। कपास पूरी तरह सूखने के बाद ही किसान चुनाई का कार्य शुरू करें।