फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   30% applications received for admission in ITI

Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए आए 30 फीसदी आवेदन, 30 जून से पहले होगी काउंसिलिंग

Tue, 10 Jun 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
30% applications received for admission in ITI
फोटो : 1शहर स्थित महिला आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करती छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विभिन्न व्यवसायों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जून तक होंगे। अभी तक प्लम्बर, वेल्डर, टर्नर, फिटर, विद्युतकार, वायरमैन, पेंटर (जनरल), मैकेनिकल डीजल आदि व्यवसायों में दाखिले के लिए 30 प्रतिशत आवेदन आए हैं।
आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया 4 चरणाें में आयोजित की जाएगी। पहली मेधा सूची 30 जून को जारी होगी। निदेशालय की ओर से बताया गया है कि ऑनलाइन पोर्टल पर सभी संस्थानों की सीट कोर्स से जुड़ी जानकारी अपडेट की गई है।
विज्ञापन

छात्र पोर्टल पर जाकर विभिन्न ट्रेड्स की जानकारी, सीट की उपलब्धता और आरक्षण की स्थिति देख सकते हैं। यह पोर्टल दाखिला प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और सुविधा प्रदान करता है। इसके साथ ही छात्रों की सहायता के लिए सभी संस्थानों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्प डेस्क पर तैनात शिक्षक विद्यार्थियों के कोर्स चयन और करिअर काउंसिलिंग में भी मदद कर रहे हैं। हेल्प डेस्क पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्यार्थियों की मदद की जा रही है। जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में 6000 सीट हैं।

इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन के समय आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, परिवार पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, जाति प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज की जरूरी हैं। आवेदकों को शैक्षिक योग्यता, आरक्षण व स्थायी निवास के लिए मूल प्रमाण-पत्रों की स्केन प्रतियां फार्म के साथ ही अपलोड करनी होगी।
दाखिले का यह है शेड्यूल



आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जून तक होंगे। पहले चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया 30 जून से 05 जुलाई तक होगी।दूसरे चरण की काउंसिलिंग 7 जुलाई, तीसरे राउंड के लिए रिक्त सीटों की जानकारी 16 जुलाई को दी जाएगी। चौथे राउंड के लिए रिक्त सीटों की जानकारी 29 जुलाई को दी जाएगी।



राजकीय आईटीआई सीट की संख्या

राजकीय आईटीआई रेवाड़ी 588
राजकीय आईटीआई खरखड़ा 172
राजकीय आईटीआई लैदर गुड्स रेवाड़ी 40
राजकीय महिला आईटीआई रेवाड़ी 240
राजकीय आईटीआई कोसली 440




वर्जन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 जून तक चलेगी। दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। आईटीआई संस्थानों में विद्यार्थियों की मदद के लिए अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed