{"_id":"67c0cd03f4b00e13520e4372","slug":"3-cows-of-haryana-breed-received-incentive-amount-of-rs-25-thousand-rewari-news-c-198-1-rew1001-215848-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हरियाणा नस्ल की 3 गायों ने पाई 25 हजार की प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हरियाणा नस्ल की 3 गायों ने पाई 25 हजार की प्रोत्साहन राशि
Fri, 28 Feb 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 38राजकीय पशु चिकित्सालय नाहड़ में आयोजित तीन दिवसीय दुग्ध प्रतियोगिता के दौरान एकत्र
कोसली। राजकीय पशु चिकित्सालय नाहड़ में तीन दिवसीय दुग्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें इलाके की हरियाणा नस्ल की तीन गायों ने हिस्सा लिया। तीनों गायों ने प्रतियोगिता की उच्च श्रेणी में स्थान बनाते हुए 25 हजार रुपये प्रति गाय प्रोत्साहन राशि जीती।
इस प्रतियोगिता में नाहड़ के विपिन पुत्र सत्यवीर, धर्मेन्द्र यादव पुत्र बलबीर सिंह और कोहारड़ निवासी सरोज देवी सुपुत्री राम ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. जसबीर यादव ने लोगों से आग्रह किया कि सभी पशुपालकों को नस्ल सुधार की तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने उत्तम नस्ल के पशु पालने की सलाह दी। कार्यक्रम में एसडीओ डॉ. राजबीर सिंह (पशुपालन एवं डेयरी विभाग कोसली) उपस्थित रहे। उन्होंने पशुपालकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे मिनी डेयरी हाईटेक डेयरी मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना पशु बीमा योजना अनुसूचित जाति के पशुपालकों के लिए भेड़, बकरी व सुअर पालन की लोन स्कीम इत्यादि सभी स्कीमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. राजबीर यादव ने पशुपालकों को राज्यस्तरीय पशु मेला जो 9 मार्च से 11 मार्च कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर डॉ. अजीत वीएलडीए, शशिकांत वीएलडीए, हैप्पी सिंह अटेंडेंट, नवीन कुमार तथा पशुपालक मौजूद रहे।