फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   270 office bearers of jangid brahmin samaj took oath

Rewari News: जागिड़ ब्राह्मण समाज के 270 पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sun, 26 Mar 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 26 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
270 office bearers of jangid brahmin samaj took oath
कार्यक्रम में मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को स्मृति चिन्ह भेंट करते जांगिड़ ब्राह्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जांगिड़ ब्राह्मण सामुदायिक भवन में रविवार को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के शपथ ग्रहण समारोह व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा बतौर मुख्यातिथि व समारोह अध्यक्ष रामपाल जांगिड़ बतौर विशिष्टातिथि रहे। धारूहेड़ा नगरपालिका के वाइस चेयरमैन अजय जांगड़ा ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात स्कूली छात्राओं द्वारा आरती गान के साथ नीरज शर्मा उद्योगपति व सुरेंद्र शर्मा उद्योगपति के द्वारा सामुदायिक भवन प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विनोद जांगिड़, महिला प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मीना जांगिड़ सहित लगभग 270 पदाधिकारियों ने शपथ ली। राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय प्रधान को पगड़ी व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही अन्य अतिथियों का भी स्वागत किया गया।
धीरज शर्मा जांगड़ा ने बताया कि स्कूल की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम पर एक शानदार प्रस्तुति कार्यक्रम में रखी, जिसको अतिथियों द्वारा खूब सराहा गया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में समाज में एकता बनाए रखने पर जोर दिया। दहेज प्रथा व शादियों में फिजूलखर्ची पर उन्होंने कई बातें रखीं। उन्होंने जांगिड़ बनाओ ने सामुदायिक भवन निर्माणाधीन के लिए 21 लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस मौके पर जिलों के प्रधान, ब्लॉक प्रधान, शाखा प्रधानों के साथ-साथ महासभा के पदाधिकारी कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रीय प्रधान रवि शंकर जांगिड़, रमेश चंद शर्मा सरपंच प्रधान शिरोमणि सभा हरिद्वार, कृष्ण कुमार, विद्यासागर जांगिड़ राज कुमार जांगिड़, नरेश कुमार शर्मा, हेमंत कुमार शर्मा, नारायण दत्त शर्मा, नरेंद्र कुमार व दौलत राम जांगिड़, जिला प्रधान कंवर सिंह, गिरधारी लाल धारूहेड़ा, जगन्नाथ बावल प्रदेश सभा के कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जांगिड़ व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed