{"_id":"68cd9e8144d68770aa029bdf","slug":"26-challans-issued-against-encroachment-and-use-of-polythene-rewari-news-c-198-1-rew1001-225988-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अतिक्रमण व पॉलीथिन का उपयोग करने वालों के किए 26 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अतिक्रमण व पॉलीथिन का उपयोग करने वालों के किए 26 चालान
विज्ञापन
कार्रवाई करते नगर परिषद की टीम। स्रोत: डी
रेवाड़ी। विशेष शहरी स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण व पॉलीथिन का उपयोग करने वालों के 26 चालान किए गए। साथ ही सड़कों व खम्भों पर लग रहे लगभग 500 होर्डिंग्स को भी टीम की ओर से हटाया गया। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने शहर में लोगों को स्वच्छता अपनाने के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
नगर परिषद रेवाड़ी कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार भुक्कल ने बताया कि नगर परिषद द्वारा स्वच्छता की मुहिम में शहर को सुंदर बनाने के लिए अनेक जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शहर में सभी स्थानों पर सफाई अभियान चला कर सफाई करवाई जा रही है तथा वहां लोगों को सफाई के प्रति जागरूकता करते हुए शपथ भी दिलवाई जा रही है।
डीएमसी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत जिला के शहरी क्षेत्रों में निरंतर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देते हुए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है। लोगों को स्वच्छता के प्रति सचेत करते हुए चालान भी किए जा रहे हैं साथ ही सडक़ों से अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर परिषद द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8572827322 भी जारी किया है।