{"_id":"6830be4383d16c0d9509bb94","slug":"25-representatives-honored-for-outstanding-contribution-rewari-news-c-198-1-rew1001-219976-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: उत्कृष्ट योगदान के लिए 25 प्रतिनिधि सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: उत्कृष्ट योगदान के लिए 25 प्रतिनिधि सम्मानित
Fri, 23 May 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 23 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 7 सीहा स्कूल में आयोजित समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित करते विधायक अनिल यादव एवं अन्
संवाद न्यूज एजेंसी
डहीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा में ग्राम पंचायत और युवा चेतना संगठन की ओर से शुक्रवार को आयोजित प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक अनिल यादव और विशिष्ट अतिथि डहीना ब्लॉक समिति के अध्यक्ष कर्णपाल खोला रहे। प्राचार्य साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विधायक अनिल यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं मंच प्रदान करने के लिए शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। उन्होंने विद्यालय की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि खोला ने सीहा स्कूल की जिला एवं राज्य स्तर पर उपलब्धियों को प्रेरक बताया। नाहड़िया ने मेहमानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अभिभावकों के प्रति आभार जताया। पूर्व सरपंच विक्रम पांडे ने अभिनंदन किया। सरपंच सरिता यादव ने गांव का मांग-पत्र रखा। इस अवसर पर युवा चेतना संगठन की ओर से शरबत की छबील लगाई गई।
-- -- -- -- --
इन लोगों को किया सम्मानित
प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए 25 लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित लोगों में पूर्व सरपंच विक्रम पांडेय, सरपंच सरिता यादव, दीपक यादव, नरेश भारद्वाज, प्रदीप यादव, नरेश यादव, विकास यादव, कोच होशियार सिंह, कोच संदीप, कवि सैनिक शत्रुघ्न, जितेंद्र कुमार, ज्ञानेश शर्मा, महेंद्र सिंह, बाबूलाल सरपंच मामचंद सरपंच, अशोक सरपंच, संजय कुमार, दिनेश भारद्वाज, अमित कुमार, शालिनी, रिया भारद्वाज, सोनू यादव, पवन कुमार, पूजा और हनुमान सिंह शामिल हैं।