{"_id":"67ae3a0c21f689dcab01a555","slug":"243-lakh-rupees-were-withdrawn-from-the-account-by-hacking-the-phone-rewari-news-c-198-1-rew1001-215229-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फोन हैक कर खाते से निकाले 2.43 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फोन हैक कर खाते से निकाले 2.43 लाख रुपये
Thu, 13 Feb 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। एक युवक का फोन हैक कर बदमाश ने उसके खाते से 2.43 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर के शिव कालोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि 11 फरवरी को उसके पास एक अंजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एचडीएफसी बैंक का अधिकारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। बातों ही बातों में उसने उसका फोन हैक कर लिया और जबतक वह कुछ समझ पाता उसके खाते से पैसे कटने शुरू हो गए। इसके बाद उसने फोन काट दिया। उसके खाते से 2 लाख 43 हजार 393 रुपये निकल गए। उसने तुरंत बैंक में फोन कर खाते को ब्लॉक कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।