फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   24 hours 9 found corona positive

दो महीने बाद 24 घंटे में सबसे ज्यादा मिले 9 संक्रमित, लौटने लगी पाबंदियां, लगी धारा-144

Fri, 02 Apr 2021 10:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
24 hours 9 found corona positive
जनवरी के बाद पहली बार अप्रैल में पहली बार शुक्रवार को 24 घंटे लिए गए 283 सैंपल में से 9 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें एक निजी स्कूल का छात्र व नागरिक अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं। वहीं बढ़ते संक्रमण के चलते एक बार फिर से पाबंदियों को दौर शुरू हो गया है, शुक्रवार को डीसी यशेंद्र सिंह जिले में धारा-144 लगाते हुए मास्क जरूरी व सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर पाबंदी के अलावा वर्क फ्रोम होम जैसे जरूरी नियमों की पालना के आदेश दिए हैं। शून्य पर पहुंचा एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है, शुक्रवार यह आंकड़ा बढ़कर 28 पर पहुंच गया है, बता दें कि वीरवार को भी जिले में सात पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्र के संपर्क में आए विद्यार्थियों व चिकित्सकों के संपर्क में आए 200 से अधिक लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। बता दें कि एक चिकित्सक की बेटी भी पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमित मिले मरीजों में रेवाड़ी शहर में पांच, कोसली में एक व गुडियानी में तीन पॉजिटिव मीरज मिले हैं। इसके अलावा दो लोग ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

महामारी एक्ट के तहत 1 से 30 अप्रैल तक पालन करना जरूरी
चेहरे पर मास्क: सार्वजनिक स्थानों, कार्य स्थल व यातायात के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
सामाजिक दूरी: सार्वजनिक स्थानों पर सभी को सामाजिक दूरी अर्थात दो गज की दूरी जरूरी रखना अनिवार्य।
थूकने पर प्रतिबंध:: सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है, इसके तहत कार्रवाई का प्रावधान।
वर्क फ्रोम होम: इसके लिए हिदायत दी गई है कि अधिक से अधिक संस्था वर्क फ्रोम की कार्य योजना बनाएं।
स्क्रीनिंग व हाईजीन: सभी प्रवेश गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग व हाईजीन के अलावा हैैंड वॉश की व्यवस्था जरूरी।
कार्य स्थल पर सामाजिक दूरी: कार्य स्थलों पर पर सामाजिक दूरी रखना अनिवार्य किया गया है।
मास्क के चालान करने पर झगड़ रहे लोग
स्वास्थ्य विभाग की माने तो लोगों ने मास्क को लेकर लापरवाही करने से मामले बढ़ रहे हैं। बताया गया कि जब लोगों के मास्क नहीं लगाने पर चालान काटे जाते हैं तो सुधार की बजाय झगड़ा करने लगते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि कोविड गाइड लाइन का पालन सभी के लिए जरूरी है, क्योंकि एक संक्रमित कई लोगों को चपेट में लेता है। बता दें कि बीते तीन दिन में जिले में 300 से अधिक लोगों के मास्क नहीं लगाने पर चालान काटे जा चुके हैं, चौक चौराहों पर पुलिस के साथ भी लोग लड़ते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

3450 लोगों को लगाए गए टीके
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण में तेजी लाने की बात कही जा रही है, हालांकि जिला अंबाला व गुरुग्राम के बाद टीकाकरण में तीसरे नंबर पर है। वीरवार को जहां एक दिन में रिकॉर्ड 11700 लोगों को टीके लगाए गए थे, वहीं शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 3450 लोगों को टीका लगाया गया है। जानकारी के अनुसार अब छुट्टी के दिन भी टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 45 से 60 वर्ष की आयु के सभी लोगों को अप्रैल माह में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने के चलते लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। करीब दो माह बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 9 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एक निजी स्कूल छात्र व दो सरकारी डॉक्टर हैं। संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
डॉ. दीपक कुमार, नागरिक अस्पताल
टीकाकरण में जिला तीसरे नंबर पर है, लेकिन अभी और तेजी लाई जाएगी। अप्रैल माह में 45 से 60 वर्ष आयु के सभी लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। लोगों से अपील है कि इस आयु वर्ग के सभी लोग टीकाकरण कराएं। अगले सप्ताह से छुट्टी के दिन भी सभी सीएचसी व पीएचसी में टीकाकरण किया जाएगा। छुट्टी के दिन भी टीकाकरण किया जाना है। प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कर कोरोना से बचाया जाए।

-डॉ. अशोक कुमार, कोविड प्रतिरक्षण अधिकारी
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कुछ पाबंदियां लगाई गई है, सभी को इनका पालन करना जरूरी है। इसके अलावा धारा 144 भी लगाई है। मानकों की पालना नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।
यशेंद्र सिंह, डीसी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed