फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   23 Divyangjan candidates were taken from home to the examination center

Rewari News: 23 दिव्यांगजन परीक्षार्थियों को घर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया

Sun, 27 Jul 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
23 Divyangjan candidates were taken from home to the examination center
दिव्यांग परीक्षार्थियों को उनके घर से लेकर जाता स्टाफ। संवाद
रेवाड़ी। जिला प्रशासन की तरफ से सीईटी परीक्षा के दिव्यांग परीक्षार्थियों को घर से परीक्षा केंद्र तक लाने और वापस घर छोड़ने के लिए प्रशासन की ओर से वाहन सेवा व्यवस्था की गई। जिला रेवाड़ी में दोनों सत्रों में कुल 23 दिव्यांगजन परीक्षार्थियों ने प्रशासन की हेल्पलाइन के माध्यम से परीक्षा केंद्र तक जाने की सुविधा के लिए स्वीकृति दी थी, ऐसे में उक्त सभी दिव्यांगजनों को प्रशासन की टीम ने उनके घर पहुंचकर परीक्षा केंद्र तक वाहन से ले जाकर परीक्षा उपरांत वापिस घर छोड़ा।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए अधिकारियों की टीम बनाकर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर छोड़कर, दूसरे सत्र के परीक्षार्थी को घर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाकर पहले सत्र के परीक्षार्थी को केंद्र से घर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed