फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दो की मौत

दो की मौत

Sat, 15 Dec 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बावल। क्षेत्र में शनिवार दोपहर को हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली दुर्घटना में रोहतक से जयपुर जा रही रोडवेज की एक बस आगे चल रहे ट्रॉला से टकरा गई जिसमें एक यात्री की मौत जबकि 13 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। इसके अलावा दूसरी घटना में प्राणपुरा सड़क मार्ग पर बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई।
55 यात्री सवार थे बस में
रोहतक डिपो की बस शुक्रवार दोपहर को रोहतक से जयपुर जा रही थी। बस बणीपुर चौक से जैसे ही जयपुर के लिए रवाना हुई तभी रूध पुल के समीप रोडवेज के आगे चल रहे ट्राला से टकरा गई। बस की भिड़ंत होने के बाद कई यात्री घायल हो गए और बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस में 55 से अधिक यात्री थे। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल यात्रियों को बावल सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

ये हुए घायल
इस हादसे में जिला गुरुग्राम के गांव बोहडा खुर्द निवासी प्यारेलाल, बावल निवासी जगदीश मीणा, जिला झज्जर के गांव माछरौली निवासी कुलदीप व मीर सिंह, जिला अलवर के शाहजहांपुर निवासी जयनारायण व शांति देवी, अलवर के गांव नारायणपुर निवासी बिजेंद्र शेखावत, रेणु, जयपुर निवासी अनीता सहित अन्य यात्री घायल हो गए। चिकित्सकों ने प्यारेलाल (78) को मृत घोषित कर दिया। यात्रियों ने रोडवेज कर्मचारियों पर लापरवाही से बस चलाने व परिचालक पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनीपुर चौक से सवार हुए थे प्यारेलाल
इस हादसे में मारे गए प्यारेलाल महज आधा किमी पहले ही बणीपुर चौक से जयपुर के लिए बस में सवार हुए थे। बोहड़ा निवासी प्यारेलाल बावल में अपने मामा के घर आए हुए थे। वे अपने मामा के बेटे जगदीश के साथ दवा लेने जयपुर जा रहे थे और बणीपुर चौक से ही बस में सवार हुए थे। चालक के पास वाली सीट खाली होने के कारण दोनों उन्हीं पर बैठ गए। मात्र आधा किलोमीटर चलते ही बस ट्राला से टकरा गई और प्यारेलाल की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों सौंप दिया और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत
दूसरी घटना में प्राणपुरा रोड पर किशनुपरा मोड़ के समीप शनिवार दोपहर एक कंपनी की बस की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के कोटपूतली के गांव बालाकी नांगल पंडितपुरा निवासी विजेंद्र सिंह (20) गांव प्राणपुरा में अपनी बहन के घर आया हुआ था। दोपहर के समय वह बाइक से वापस लौट रहा था। किशनपुरा मोड़ के निकट कर्मचारियों को लेकर आ रही एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बावल स्थित अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed