फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   21 year old married woman commits suicide by hanging

21 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Fri, 28 Jan 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
21 year old married woman commits suicide by hanging
कोसली गांव में 21 वर्षीय विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतका के पिता झाड़ौदा निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रितू की शादी कोसली गांव के दीप कुमार के साथ करीब एक साल पहले हुई थी। उसके अनुसार तब उसने अपनी सामर्थ्य अनुसार दान भी दिया मगर बाद में रितू को दहेज कम लाने की वजह से परेशान किया जाने लगा। उन्होंने बताया कि इस बारे में बेटी ने मुझे बताया था। जिसके बाद मैने ससुराल वालों को समझाया तो कुछ दिन ठीक रहा। इसके बाद एक सप्ताह पूर्व भी मेरी लड़की को आगे से दान दहेज के लिए परेशान न करने कि शर्त पर लेकर आए थे लेकिन उन्हें रितू के फंदा लगा लेने की जानकारी मिली तो वे मौके पर आए।
विज्ञापन

मृतका के मायका पक्ष की ओर से शिकायत आई है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। शव को कार्रवाई के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल शव गृह में भिजवा दिया गया है। पंचनामा रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार यादव, एचएचओ, कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed