फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आधार नंबर की तर्ज पर जिले के प्रत्येक परिवार को मिलेगा यूनिक आईडी नंबर...

आधार नंबर की तर्ज पर जिले के प्रत्येक परिवार को मिलेगा यूनिक आईडी नंबर...

Wed, 02 Jan 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
आधार नंबर की तर्ज पर जिले के प्रत्येक परिवार को मिलेगा यूनिक आईडी नंबर...
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। राज्य सरकार द्वारा आधार नंबर की तरह ही प्रत्येक परिवार को एक यूनिक आईडी नंबर जारी किया जाएगा जो कि सरकारी सेवाएं प्राप्त करने और योजनाओं का लाभ लेने के लिए उपयोग में लाया जाएगा। जिला में सभी परिवारों का डाटा बेस तैयार करने के लिए मंगलवार को सीएम ने सभी जिला के उपायुक्तों के साथ वीडियो क्रांफेंस करके योजना की समीक्षा की।
उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने वीसी में मुख्यमंत्री को बताया कि जिला रेवाड़ी में अब तक 17 हजार 389 परिवारों जिनमें से 9 हजार 329 परिवारों को मोडिफाई किया गया है और 8 हजार 60 नए परिवारों को शामिल किया गया है। साथ ही इस कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी 2019 तक एक लाख परिवारों का डाटा अपलोड कर दिया जाएगा। जिले के नप रेवाड़ी में 2450 परिवारों में से 1149 परिवारों को मोडिफाई किया गया है और 1301 नए परिवार जोड़े गए हैं। खंड खोल में 2009 परिवारों में से 1241 परिवारों को मोडिफाई किया गया है और 768 नए परिवार जोड़े गए हैं। इसी प्रकार खंड बावल में 1923 परिवारों में से 867 परिवारों को मोडिफाई किया गया है और 1056 नए परिवार जोड़े गए हैं। इसी तरह खंड डहीना में 1198 परिवारों में से 625 परिवारों को मोडिफाई किया गया है तथा 573 नए परिवार जोड़े गए हैं। खंड जाटूसाना में 1771 परिवारों में से 786 परिवारों को मोडिफाई किया गया है और 985 नए परिवार जोड़े गए हैं। उपायुक्त ने वीसी के बाद अधिकारियों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 23 जनवरी तक जो भी अधिकारी अपने क्षेत्र का फेमिली आईडी डाटा अपलोड प्रतिशत में ज्यादा दर्ज करेगा उनको गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


चार जनवरी से प्रारंभ होगी शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण
उपायुक्त ने शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में बताया कि 4 जनवरी से यह सर्वे शुरू होगा। इसके जो भी मापदंड हैं उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें तथा जिला को स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बीडीपीओ को निर्देश दिए कि इस कार्य के बारे में 5 जनवरी तक यह रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें कि किस-किस शिवधाम का कार्य लंबित है। वीसी में एडीसी प्रदीप दहिया, सीटीएम डा. विरेन्द्र सिंह, एलओ पंचायत एचपी बंसल, बीडीपीओ दीपक कुमार, जानकी प्रसाद, अजीत चहल, रमेशचंद शर्मा, राजेन्द्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed