फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बिजली निगम के ठेकेदार पर लगा ईपीएफ फंड के गबन का आरोप

बिजली निगम के ठेकेदार पर लगा ईपीएफ फंड के गबन का आरोप

Thu, 22 Nov 2018 01:33 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम के ठेकेदार पर लगा ईपीएफ फंड के गबन का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोसली। कोसली गांव निवासी व्यक्ति ने बिजली निगम के ठेकेदार पर ईपीएफ फंड के गबन का आरोप लगाते हुए अदालत में इस्तगासा दायर किया है। अदालत के आदेश बाद कोसली पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अदालत में दायर इस्तगासा में अजीत सिंह ने बताया कि वह बिजली निगम के ठेकेदार हिसार निवासी अनिल मान के अधीन शिट अटेंडेंट के रूप में 16 जून 2010 से 10 अप्रैल 2011 तक एचवीपीएन कोसली के कार्यालय में कार्यरत था। ठेकेदार की तरफ से हर माह उसके वेतन से 684 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से ईपीएफओ फंड के काटता था लेकिन 20520 रुपये की यह रकम उसने संबंधित ईपीएफओ कार्यालय को जमा नहीं कराई। फरवरी 2013 में जब उसने उक्त राशी मांगी तो उसने उसे एक फार्म पर फर्जी ईपीएफ नंबर भरकर उसे दे दिया। जब उसने यह फार्म संबंधित ईपीएफ कार्यालय को दिया तो कार्यालय ने बताया कि यह नंबर उससे संबंधित नहीं है। इस संबंध में उसने मई माह मेें एक शिकायत कोसली पुलिस थाना में दी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित ने अदालत का सहारा लिया और अदालत ने ठेकेदार पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed