{"_id":"5a3bf7c94f1c1ba7668bb7f1","slug":"201513879497-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"160 करोड़ की लागत से बनेगा बाईपास : राव नरबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
160 करोड़ की लागत से बनेगा बाईपास : राव नरबीर
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
160 करोड़ की लागत से बनेगा बाईपास : राव नरबीर
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि नववर्ष में रेवाड़ी के झज्जर रोड से नारनौल रोड को जोड़ने वाले बाईपास का काम शुरू हो जाएगा। 160 करोड़ की लागत से बनने वाले इस बाईपास से रेवाड़ी के लोगों को लाभ होगा। राव नरबीर सिंह वीरवार को रेस्ट हाउस में भाजपा रेवाड़ी मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने शहर में लोकल बस चलाने, मसानी रोड निर्माण कार्य पूरा कराने, डबल फाटक पर रेलवे अंडर पास बनवाने सहित कई मांगें रखीं। लोकनिर्माण मंत्री ने उक्त मांगों का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में प्रदेश को विकास की बुलंदी पर ले जाने का कार्य किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला, गुरुग्राम लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक लक्ष्मण यादव, मंडल अध्यक्ष मोहन तिवाड़ी, अमित यादव, रामपाल यादव, महिला जिलाध्यक्ष चांदनी चांदना, शैलेंद्र सतीजा, अशोक मुदगिल, संजय रुस्तगी समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।