{"_id":"5a089b4a4f1c1bf2538bc5e4","slug":"201510513482-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्घांजलि देंगे ले. जनरल बीएस सहारावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्घांजलि देंगे ले. जनरल बीएस सहारावत
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
रेजांगला शौर्य दिवस पर शहीदों को श्रद्घांजलि देंगे ले. जनरल सहारावत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेजांगला शौर्य दिवस समारोह के उपलक्ष्य में 18 नवंबर को देशभर से लोग स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। रेजांगला शौर्य समिति की कार्यकारिणी ने रविवार को युद्ध स्मारक पर एडवोकेट राव केहर सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर समारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। उन्होंने बताया कि प्रात: 9 बजे से ही युद्ध स्मारक पर शहीद परिजनों, पूर्व सैनिकों व जन प्रतिनिधियों का आना शुरू हो जाएगा। 10 बजे मुख्यातिथि राष्ट्रीय राइफल के महानिदेशक ले. जनरल बीएस सहारावत सेना मेडल की पूरे सैनिक सम्मान से स्मारक पर आगुवानी की जाएगी। सेना की टुकड़ी शहीदों को सलामी देकर श्रद्धाजंलि अर्पित करेगी।
समारोह के गेस्ट आफ ऑनर वीर नारियां और रेजांगला युद्ध के जीवंत सेनानियों से मुलाकात कर मुख्यातिथि जो कुमाउूं और नागा रेजीमेंट्स के चीफ भी हैं पूर्व सैनिकों से मुलाकात करेंगे। समिति अध्यक्ष राव संजय सिंह, सरंक्षक कर्नल रणबीर सिंह यादव, विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास व जिला प्रशासन की तरफ से मुख्यातिथि के स्वागत की औपचारिकता पूरी करने के बाद वीर नारियों और जाबांज सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। गुजरात द्वारका से अहीरवाल की सैन्य परंपरा का यशोगान करती हुई एक रथ यात्रा भी युद्ध स्मारक पर श्रद्धाजंलि अर्पित करेगी। रेवाड़ी के अलावा महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्जर, सोनीपत, गुरुग्राम, उत्तर प्रदेश व राजस्थान के विभिन्न जिलों से रेजांगला शहीद परिवारों की समारोह में उपस्थिति रहेगी। सैनिक स्कूल-रेजांगला हाउस, एनसीसी कैडट्स व नगर के मुख्य स्कूलों के विद्यार्थी समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर नरेश चौहान एडवोकेट, कप्तान रामचंद्र मोहनपुर, हवलदार निहाल सिंह यादव सेना मेडल, कप्तान चंदगी राम यादव, सूर्यकांत सैनी, हवलदार रामपाल, रिसलदार रामपाल सिंह चौहान, रिप्पू दमन सिंह तंवर, रणधीर सिंह एडवोकेट, सूबेदार सेवाराम, रूपचंद नंबरदार, बलबीर सिंह यादव जिला मत्सय अधिकारी, ले. तेजप्रकाश यादव, महेश यादव, विजय नारायण यादव, सुनील यादव, जीतू अहीरवाल, प्रदीप यादव, मनजीत डबास, हरिन्द्र यादव आदि को आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।