फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   200 wrestlers showed their strength in wrestling.

Rewari News: कुश्ती में 200 पहलवानों ने दिखाया दमखम

Tue, 05 May 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 05 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
200 wrestlers showed their strength in wrestling.
विजेता पहलवान को सम्मानित करते लोग। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। श्योराज माजरा मोड़ के निकट दिल्ली रोड पर अमर बलिदानी गो रक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच की स्मृति में प्रथम कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। उनकी पैतृक कृषि भूमि पर आयोजित दंगल में बड़ी संख्या में पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस कुश्ती दंगल में लगभग 200 पहलवानों ने दमखम दिखाया। कुल 100 इनामी कुश्तियां हुईं जिनमें पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले हुए।
आयु वर्ग की एक प्रमुख कुश्ती में गो रक्षक देवेंद्र यादव के पुत्र कार्तिक यादव पहलवान ने प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में पुलिस लाइन अखाड़ा के पहलवान अंकुश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 21 हजार रुपये का नकद इनाम जीता। इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और पूरे अखाड़े में रोमांच बना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के बुजुर्गों की ओर किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह दंगल न केवल खेल भावना को बढ़ावा देने का माध्यम है, बल्कि अमर बलिदानी की स्मृति को जीवंत रखने का भी प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार यादव, राजकुमार सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि यह दंगल आने वाली पीढ़ियों को बलिदान और परंपरा से जोड़ने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर शीशराम यादव, योगेश, मोना, प्रिंस, प्रशांत, जलजीर मलिक, वीरेंद्र सिंह, जेके सरपंच, रामजस, राजवीर, चांद सिंह, सुरेंद्र यादव, सज्जन सिंह, अमित, लखपत टाइल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed