फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   20 years in prison for kidnapping and raping minor

Rewari: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद, 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

Wed, 07 Sep 2022 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2022 02:29 AM IST
सार

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अर्चना यादव की अदालत ने सजा सुनाई है। दोषी पर 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दर्ज मामले के अनुसार जिले के एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी।

विज्ञापन
20 years in prison for kidnapping and raping minor
court new - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अर्चना यादव की अदालत ने मंगलवार को नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म और एससी-एसटी मामले के दोषी को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


दर्ज मामले के अनुसार जिले के एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अनुसूचित जाति से संबंधित है। उसकी तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। उसकी एक पुत्री 30 जून 2020 को शाम करीब 6 बजे शौच के लिए खेत में गई थी। जब वह देर शाम तक घर नहीं आई तो महिला व उसके परिजनों ने बेटी की तलाश शुरू कर दी, मगर वह कहीं नहीं मिली।

विज्ञापन

 

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में यह आरोप लगाया कि ताराचंद उर्फ अविनाश निवासी मोरूडी, जिला अलवर राजस्थान जो इस महिला के गांव में टाइल लगाने का कार्य करता था और तीन साल से गांव में ही रहता था, वह काफी समय से उसकी पुत्री पर गलत नजर रखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: खाप भी आई सामने, CBI जांच के लिए 11 को होगी सर्वजातीय सर्व खाप महापंचायत

 

28 जून 2020 को उसे इस महिला को धमकी भी दी कि वह अपहरण कर लड़की को ले जाएगा। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि ताराचन्द्र उर्फ अविनाश पर उसकी पुत्री को अपहरण कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर इस लड़की को बरामद किया।

 

जांच के दौरान धारा 3 एससी-एसटी एक्ट व 4 पॉक्सो अधिनियम भी जोड़े गए। जांच पूरी होने पर पुलिस ने अदालत में मामले में आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत ने आरोपी के खिलाफ गवाह व तथ्य पेश किए, जिनके आधार पर अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश अर्चना यादव ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 (3) में उक्त आरोपी को दोषी करार देते हुए इसे 20 साल कठोर कारावास तथा 20 हजार रुपये जुर्माना, धारा 363 में 7 साल का कारावास एवं 10 हजार जुर्माना, धारा 366 में 10 साल की सजा व 10 हजार रुपये जुर्माना तथा 3 एससी-एसटी एक्ट में एक साल की सजा व 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed