फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2 lakh rupees stolen from shop, five thieves seen in CCTV

Rewari News: दुकान से 2 लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में दिखे पांच चोर

Sun, 30 Mar 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 30 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
2 lakh rupees stolen from shop, five thieves seen in CCTV
फोटो : 14गिरधारी लाल मार्ग रोड पर स्थित गोयल सेल्स एजेंसी जहां पर हुई चोरी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के गिरधारी लाल मार्ग रोड पर स्थित गोयल सेल्स एजेंसी में शनिवार को तड़के चोरी हो गई। चोर दुकान से 2 लाख रुपये कैश उठा ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पांच चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
चोरों ने तड़के दुकान का शटर तोड़ा और दुकान में घुसकर गल्ले से कैश निकाल लिया। चोर कैश लेकर भाग गए। घटना की जानकारी सुबह दुकानदार को हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं। उनकी शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जीवली बाजार निवासी शंकर अग्रवाल ने बताया कि उसने गिरधारी लाल मार्ग रोड पर एक दुकान रखी है। शुक्रवार को उसके भाई मोनू ने दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन जब वह दुकान पर आए तो देखा कि गल्ला खुला हुआ था और उसमें पैसे नहीं थे। उसने अपने छोटे भाई मोनू से पूछा तो उसने बताया कि उसने पैसे गल्ले में ही रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो देखा कि सुबह साढ़े 4 बजे के आसपास दुकान के बाहर पांच व्यक्ति खड़े थे और शटर को पकड़ कर अपनी तरफ खींच कर एक आदमी दुकान के अंदर घुस कर गल्ले से रुपये लेकर फरार हो गए। भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed