फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2 Bangladeshi caught by police in Rewari

हरियाणा में पकड़े गए दो बांग्लादेशी: गाड़ी में भागने की फिराक में थे, CID व खुफिया एजेंसी ने की कार्रवाई

Mon, 05 May 2025 07:09 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 05 May 2025 07:09 PM IST
सार

सीआईडी गुप्तचर विभाग व केंद्रीय खुफिया एजेंसी की टीम ने रेवाड़ी में दो बांग्लादेशी पकड़े हैं।  टीम को सूचना मिली थी कि बांग्लादेशी रेवाड़ी से भागकर बहादुरगढ़ जाने वाले हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
2 Bangladeshi caught by police in Rewari
रेवाड़ी में पकड़े गए दो बांग्लादेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव जाडरा में ईंट-भट्ठे से दो बांग्लादेशी भागते हुए पकड़े गए हैं। परिवार को इन बांग्लादेशियों ने पहले ही बहादुरगढ़ में भेज दिया था, ताकि वह पकड़े न जाएं। सोमवार को खुद वह यहां से जाने वाले थे। इन बांग्लादेशियों की पहचान जिला कुड़ीग्राम के गांव खाईताड़ी के थाना फुलवाड़ी निवासी शिवेन बर्मन व मुस्तफा की पहचान जिला कुड़ीग्राम के गांव सतकूरापार, थाना नागेश्वरी निवासी के रूप में हुई है। शिवेंद्र करीब 22-23 साल से रेवाड़ी में रह रहा था। मुस्तफा करीब 18-20 साल से रेवाड़ी में काम कर रहा था।

विज्ञापन


सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई 

सीआईडी गुप्तचर विभाग व केंद्रीय खुफिया एजेंसी की टीम ने ये कार्रवाई की है। दरअसल, टीम को सूचना मिली थी कि बांग्लादेशी रेवाड़ी से भागकर बहादुरगढ़ जाने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से टीम का गठन किया गया और दबिश दी गई। मौके पर वह गाड़ी भी मिली, जिसमें वे भागने वाले थे। दोनों ने गाड़ी में सामान भर लिया था। टीम ने दोनों की जांच पड़ताल कर कागजात मांगे तो वह कागज पेश नहीं कर पाए। कड़ी पूछताछ में उन्होंने बांग्लादेशी होने की बात स्वीकार की है। उसके बाद उन्होंने बांग्लादेश का अपना स्थायी पता भी बताया। फिलहाल टीम दोनों से पूछताछ कर रही है कि बाकी उनके साथी कहां पर छिपे हुए हैं।

विज्ञापन

पुलिस का सर्च अभियान जारी 

इस पूरे प्रकरण में यह भी जानकारी मिली है कि कई बांग्लादेशी रेवाड़ी छोड़कर आसपास के जिलों में जा रहे हैं। कुछ बांग्लादेशी ऐसे हैं जो बांग्लादेश भागने की फिराक में हैं। पुलिस लगातार सर्च अभियान चलाकर पहचान कर रही है। रेवाड़ी में अभी 42 से अधिक बांग्लादेशी परिवार के साथ पकड़े जा चुके हैं। 



रेवाड़ी छोड़कर जा चुके बांग्लादेशी की होगी तलाश

बता दें कि जो बांग्लादेशी रेवाड़ी छोड़कर आसपास के जिलों में जा चुके हैं, अब टीम उनकी तलाश कर रही है। इनकी संख्या काफी अधिक है। लगातार सर्च अभियान के बाद से ही बांग्लादेशियों में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में बांग्लादेशी अब रेवाड़ी छोड़कर अन्य जिलों में जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed