फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2.92 lakhs cheated on the promise of starting a business

व्यापार शुरू कराने का झांसा देकर ठगे 2.92 लाख रुपये

Tue, 23 Mar 2021 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
2.92 lakhs cheated on the promise of starting a business
रेवाड़ी। गांव धारण निवासी एक व्यक्ति को व्यापार शुरू कराने व फ्लैट देने का झांसा देकर ठगों ने दो लाख 92 हजार रुपये ठग लिए। रुपये जमा कराने के बाद भी शातिर ठगों ने और राशि जमा कराने के लिए कहा तो उन्हें ठगी का पता लगा। पीड़ित से सोमवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव धारण निवासी सत्येंद्र ने बताया कि पांच फरवरी को उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि स्वयं का व्यापार करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं तथा इसके लिए उन्हें दो हजार रुपये जमा कराने होंगे, लेकिन सत्येंद्र ने रुपये जमा नहीं कराए। शातिर ठगों ने बार-बार फोन कर सत्येंद्र को अपने झांसे में ले लिया तथा 15 फरवरी को दो हजार रुपये जमा करा लिये। इसके बाद 20 फरवरी को साढ़े तीन हजार रुपये और जमा करा लिये। रुपये जमा कराने के बाद सत्येंद्र को बताया कि उसका व्यापार शुरू हो चुका है तथा उन्हें एक फ्लैट भी मिलेगा तथा चार हजार रुपये और जमा करा लिये। आरोपियों ने पांच मार्च को 22 हजार 500 रुपये, 6 मार्च को 12500 रुपये, 9 मार्च को 17 हजार 500 रुपये, 10 मार्च को 23 हजार 200 रुपये, 13 मार्च को 32 हजार 500 रुपये, 15 मार्च को 19 हजार 500 रुपये, 16 मार्च को 73 हजार 498 रुपये तथा 17 मार्च को 83 हजार रुपये जमा करा लिये। आरोपियों ने फिर से सत्येंद्र को रुपये जमा कराने के लिए कहा तो उन्हें ठगी का पता लगा। उन्होंने रुपये वापस करने की मांग की, लेकिन आरोपी अभी भी सत्येंद्र को झांसे में लेकर रुपये जमा कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाना में देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed