{"_id":"698b1a3b44bedb089a05dcf3","slug":"1920-students-to-appear-for-level-1-entrance-exam-of-super-100-scheme-today-rewari-news-c-198-1-fth1001-233377-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुपर-100 योजना की लेवल-1 प्रवेश परीक्षा आज, 1920 विद्यार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुपर-100 योजना की लेवल-1 प्रवेश परीक्षा आज, 1920 विद्यार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में सुपर-100 योजना के तहत लेवल-1 प्रवेश परीक्षा बुधवार को सात परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें कुल 1920 विद्यार्थी भाग लेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
परीक्षा के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी के दो परीक्षा केंद्र निर्धारित हैं।
परीक्षा का समय दोपहर साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक और सहायक स्टाफ की पर्याप्त तैनाती की गई है। अनुशासन बनाए रखने और नकल रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अनुसार विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। विद्यालय प्रबंधन को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएं।
परीक्षा के दिन विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेज न होने पर किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
सुपर-100 लेवल-1 की को लेकर बुधवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित होंगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
- रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।