{"_id":"5c9917a1bdec22142e74a711","slug":"191553536929-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार एसोसिएशन के चुनावों के लिए नामांकन के पहले दिन नौ प्रत्याशियों ने जमा कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार एसोसिएशन के चुनावों के लिए नामांकन के पहले दिन नौ प्रत्याशियों ने जमा कराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन में पांच पदों के चुनाव के लिए सोमवार को 9 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा कराए। बार एसोसिएशन के चुनाव आगामी 5 अप्रैल को होने है। सोमवार को नामांकन का पहला दिन था। बार के प्रधान पद के लिए सुधीर यादव व रविंद्र यादव ने अपना नामांकन भरा, उप प्रधान पद के लिए एकमात्र आवेदन दिलीप अरोड़ा की ओर से जमा कराया गया। इसके साथ ही सचिव पद के लिए सुजान सिंह, अनिल कुमार पंवार व प्रवीण कुमार ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि सह सचिव पद के लिए मोहित जैन व कोषाध्यक्ष के लिए गजराज सिंह व देवेंद्र यादव ने अपने नामांकन पत्र भरे।
निर्वाचन अधिकारी शंकर सिंह, एसएस राव, अश्विनी तिवारी, चरण सिंह एडवोकेट और हरीश कुमार शर्मा एडवोकेट ने बताया कि जिला बार के वार्षिक चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिसके लिए सोमवार को पहले दिन नामांकन पत्र दाखिल किए जाने थे, जिसमें सोमवार को कुल 9 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किए। 27 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य किया जाएगा। उसके बाद 28 मार्च को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। 5 अप्रैल को जिला बार के मतदान कराए जाएंगे। मतदान का समय सुबह 8 से 3 बजे तक रखा गया है। निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि जिला कोर्ट परिसर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए प्रत्याशियों से होर्डिंग बैनर व किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री नहीं लगाने के लिए सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत सभी प्रत्याशियों को अलग से सूचित किया गया है। चुनाव को लेकर दिनभर प्रत्याशियों ने जिला बार में अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपील भी की।